- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
त्यौहारों सजग प्रहरी की भूमिका निभाएं
त्यौहारों के मद्देनजर नगर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
इन्दौर. शहर में बेहतर पुलिस व्यवस्था मुुहैया कराने के उद्देद्गय से नगर सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में किया गया.
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व व नोडल अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग प्रशांत चौबे की विशेष उपस्थिति में, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेश शर्मा व पदाधिकारी संतोष यादव, बी.डी.कुशगोतिया एवं नगर सुरक्षा समिति के एसपी संयोजक, सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक व बीट संयोजक सहित करीब 100-150 सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामी त्यौहारो के दौरान पुलिस व्यवस्था में सहयोग करने के लिये सदस्यों को प्रेरित करतेहुए बताया कि इस दौरान सभी सदस्यगणों को एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाना है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन्दौर जिलें मे नगर सुरक्षा समिति के 11,500 व सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के 20,000 सक्रिय सदस्य है जो, पुलिस की कार्यप्रणाली में आम जनता की भागीदरी बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते है, शहर में अपराध नियंत्रण एवं एक स्वच्छ सामाजिक परिवेश बनाने की दिशा में, उपरोक्त सदस्यगण पुलिस को सहायता करते हुए,
आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए, उनके साथ छेडख़ानी करने वालों की जानकारी, नशाखोरी व नशे की सामग्री बेचने वालों के बारें में तथा अपराधियों व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी की सूचनाएं, अपने नगर सुरक्षा समिति के केन्द्रीय कार्यालय के पदाधिकारीगणों के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुचा सकते है, सूचना देने वालें सदस्यों का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएहगा.


