- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शिकायत करने पर देते थे जान से मारने की धमकी
पुलिस ने 6 छात्रों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. क्राइम वॉच पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मनचले छात्रों को गिरफ्तार किया है. पकड़ाए छात्र छेड़छाड़ तो करते ही थे, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे.
क्राइम वॉच हेल्पलाईन पर थाना परदेशीपुरा क्षेत्रांतर्गत शासकीय मराठी माध्यमिक विघालय मे पढऩे वाली छात्रा ने क्राईम वॉच हेल्पलाईन पर सूचना दी कि स्कूल की छात्राओं को उन्हीं की कक्षा 8 वीं मे पढऩे वाले छात्र परेशान करते हैं. छात्राओं पर अशलील कमेंट करते है तथा गाली गलौच किया करते है. विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैैं. पूर्व में किशोर आरोपियों के द्वारा वाशरुम जाते समय छात्राओं का वीडियो बनाने का भी प्रयास किया गया था.
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित थाना परदेशीपुरा पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के लिये सूचित किया गया, जिस पर पुलिस थाना परदेशीपुरा की टीम द्वारा शासकीय मराठी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की गतिविधियों की निगरानी शुरू की गयी. यहां पर पुलिस टीम ने देखा कि कुछ किशोर छात्रों द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करके परेशान किया जा रहा है.
पुलिस टीम ने वैधानिक कार्यवाही करते हुये मौके से कुल 06 किशोर छात्रों को हिरासत में लिया जोकि छात्राओं के साथ अनैतिक कृत्य करने के लिये दबाव बनाते थे तथा उनके साथ नित प्रतिदिन अश्लील हरकतें करते थे. ये सभी बालक, छात्राओं/महिलाओं के वाशरूम में आते जाते समय वीडियों बनाने की भी कोशिश करते थे. सभी आरोपी किशोर छात्र 13 से 16 वर्ष वर्ग आयु के हैं जो कि कक्षा 8 वीं में पढ़ते हैं.
ये सभी किशोर आरोपियान थाना भागीरथपुरा, परदेशीपुरा तथा एम0आई0जी0 क्षेत्रांतगर्त निवासी है. उपरोक्त सभी किशोंरों को पुलिस टीम द्वारा थाना परदेशीपुरा पर पोक्सो एक्ट के अतंर्गत अभिरक्षा में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


