- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, बार्सिलोना में इंदौर की विनीता राठी ने किया देश का प्रतिनिधित्व
· एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना में स्पीकर के रूप में शामिल हुई सिस्टेंगो की सीईओ विनीता राठी
इंदौर, फरवरी, 2024। हर वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) का आयोजन किया जाता है। जीएसएमए द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इस वर्ष 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में हो रहा है। जहाँ कई देशों के टेक एक्सपर्ट्स, बिजनेस टायकून और अपने क्षेत्र में विशेष सफलता हासिल करने वाले लोग हिस्सा ले रहे हैं। इंदौर के साथ साथ पूरे देश एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि इस वर्ष एमडब्ल्यूसी 2024 में सिस्टांगो की सीईओ विनीता राठी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में स्पीकर के रूम में शामिल हुई। सुश्री राठी ने अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस वैश्विक मंच पर फिनटेक फ्यूजन: एआई और फिनटेक प्रोग्राम 4 YFN 2024 में उभरती शक्तियों के बारे में चर्चा की। साथ ही वह डिजिटल परिवर्तन, उद्योग 4.0, और मोबाइल प्रौद्योगिकी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार रखे।
सिस्टेंगो की सीईओ विनीता राठी ने कहा, “एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना में शामिल होना और पूरी दुनिया के सामने इंडस्ट्री के बारे में अपने दृष्टिकोण को साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक शानदार अवसर था कि हम अपने तकनीकी इनोवेशन को प्रदर्शित करें और टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएं। फिनटेक इंडस्ट्री इस वक्त ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ गेमिंग और सोशल कॉमर्स भी इसे प्रभावित करते हैं। फिनटेक कंपनियों को लगातार दौड़ में बने रहने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें हर वक्त इनोवेशन की जरूरत होती है, विशेष रूप से जनरेटिव एआई, जो अगले दशक में पूरे उद्योग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह क्रांतिकारी बदलाव पूरी दुनिया पर प्रभाव डालने और बाजार के सीन को नया आकार देने के लिए तैयार है। साथ ही मुझे लगता है कि इस लगातार बदलते वातावरण में, राजस्व के अवसरों की खोज करना और; रणनीतियों को सक्रिय रूप से लागू करना महत्वपूर्ण है।”
सिस्टेंगो के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश राठी ने कहा, “एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना में सिस्टेंगो की मौजूदगी एक गर्व का विषय है। सिस्टेंगो में हमने हमेशा ही इनोवेशन को प्राथमिकता दी है हमारा मानना है नवाचार ही बिजनेस में बने रहने और आगे बढ़ने का मूल है। सिस्टेंगो आईटी क्षेत्र में क्रांति लाने में आगे रहा है। सिस्टेंगो की पूरी टीम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से लेकर सॉल्यूशन तक अपने ग्राहकों को नए और बदलाव लाने वाले आइडियाज देने के लिए समर्पित है। यह अवसर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में इनोवेशन के लिए हमारी कंपनी में लगातार चल रही रिसर्च, टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट, आर एण्ड डी पर जोर, हमारे क्लाइंट-सेंट्रिक अप्रोच का पुरस्कार है। सिस्टेंगो पूरी तैयारी के साथ टेक्नोलॉजिकल क्षेत्र में आने वाली हर चुनौती से एक इनोवेटिव तरीके से निपटने के लिए तैयार है।”
जहां टेक्नोलॉजी, कम्युनिटी और समुदाय और वाणिज्य एकत्रित होते हैं
एम् डब्ल्यू सी बार्सिलोना कनेक्टिविटी इकोसिस्टम के लिए सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली आयोजन है। दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों, सरकारों और अग्रणी तकनीकी व्यवसायों जैसे मोबाइल ऑपरेटर, डिवाइस बनाने वाले, टेक और सर्विस प्रोवाइडर्स, सेल्स, कंटेंट ओनर, सिर्फ तकनीक और उसके भविष्य में रुचि रखने वाले, हजारों प्रोफेशनल्स एक ही छत के नीचे हर वर्ष इकट्ठे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एम् डब्ल्यू सी बार्सिलोना में थॉट लीडर्स चेंज मेकर्स बन जाते हैं, इन भविष्य निर्माताओं के नए विचार बिजनेस डील बन जाते हैं, और यदि इन दोनों में से कुछ नहीं होता तो नेटवर्क तो बन ही जाते हैं, और यह पता लग जाता है कि आपका उद्योग, व्यवसाय या करियर किस दिशा में जा रहा है।


