- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
टी-सीरीज़ ने रिलीज़ किया होली का सॉन्ग ‘आज बिरज में होली रे रसिया’
जैसे की पूरा देश इस समय होली के त्यौहार को लेकर उत्साहित है ऐसे में टी सीरीज अपने फैंस के लिए होली का एक गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है “आज बिरज में होली रे रसिया ” । नीति मोहन और जया किशोरी ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है, राज आशु द्वारा कंपोज्ड इस गाने को सीपी झा ने लिखा है। यह गाना निश्चित रूप से दर्शको को पसंद आएगा।
लवेश नागर द्वारा निर्देशित यह म्यूजिक वीडियो होली के सार और उसकी महिमा को प्रकाशित करता है, इस म्यूजिक वीडियो में नीति मोहन और जया किशोरी ने दिल को छू जाने वाली कहानी दर्शको के समक्ष पेश करती है, कि किस तरह होली के त्यौहार के अवसर पर लोग सारे मतभेदों को भूल कर एक नयी शुरुवात करते हैं।
नीति मोहन कहती हैं, “होली मेरे लिए बेहद खास है और मैं आज बिरज में होली रे रसिया का हिस्सा बन कर बेहद खुश हूँ, यह क्षमा, प्यार, एक जुटता का आनंदमय उत्सव है और मुझे उम्मीद है की यह गाना हर जगह के दर्शको को पसंद आएगा।”
जया किशोरी कहती हैं कि ,” होली यह अतीत में किये गए सारी शिकायतों को दूर कर एकता और सौहार्द की भावना को एक्सेप्ट करने का त्यौहार है ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ त्यौहार के वास्तविक सार को दर्शाता है और मैं इस गाने को दर्शको के समक्ष पेश करते हुए बेहद उत्साहित हूँ। “
नीति मोहन और जया किशोरी द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने को टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है राज आशु द्वारा कंपोज्ड इस गाने को सीपी झा ने लिखा है।लवेश नागर ने इस म्यूजिक वीडियो को निर्देशित किया है। यह गाना टी सीरीज के चैनल पर उपलब्ध है।


