- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
फिल्म दो और दो प्यार का कैरेक्टर पोस्टर हुआ रिलीज़
रॉम-कॉम फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर प्यार, हंसी और मॉडर्न डे रिलेशनशिप से मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानी के लिए हो जाइये तैयार। यह फिल्म १९ अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज ही फिल्म के निर्माताओं ने कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ कर लोगों की उत्सकता को और भी बढ़ा दिया है।
विद्या इस फिल्म में काव्या के किरदार में नज़र आएँगी जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं , वहीँ प्रतिक गाँधी फिल्म में अनी की भूमिका निभा रहे हैं जो एक लव स्ट्रक एंटरप्रेन्योर हैं। सैंथिल राममूर्ति – विक्रम के किरदार में और इलियाना डिक्रूज़ के कैरेक्टर का नाम नोरा है जो फिल्म में एक एस्पायरिंग अभिनेत्री हैं।
कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ के बाद निर्माता कल इसका टीज़र रिलीज़ करेंगे , निश्चितरूप से दो और दो की कास्ट आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं। तैयार हो जाइये रोमांस के जादू में डूब जाने के लिए और रोमांस की जर्नी के टविस्ट के लिए ! अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म दो और दो प्यार का निर्देशन पुरस्कार विजेता विज्ञापन फिल्म निर्माता शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है, जो फिल्म के साथ अपना फीचर डेब्यू कर रही हैं। दो और दो प्यार 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


