- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विकास लाइफकेयर लिमिटेड बोर्ड ने श्रेष्ठा फिनवेस्ट लिमिटेड को वारंट के एवज में आवंटित किए इक्विटी शेयर
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) (बीएसई: 542655, एनएसई: VIKASLIFE) ने 05 अप्रैल, 2024 को आयोजित अपनी बोर्ड मीटिंग में, कंपनी ने श्रेष्ठा फिनवेस्ट लिमिटेड को वारंटों के रूपांतरण के एवज में इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने 5,20,00,000 वारंट कन्वर्ट किए और उतनी ही संख्या में इक्विटी शेयर आवंटित किए।
हाल ही में, विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने घोषणा की कि कंपनी ने बेंचमार्क न्यूज लैब प्राइवेट लिमिटेड में अच्छी खासी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने लोकप्रिय समाचार चैनल भारत एक्सप्रेस न्यूज़ में 7.5% इक्विटी हासिल करने के लिए 15 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी इस उद्यम और उससे जुड़े उद्योग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने और अपने व्यावसायिक हितों को व्यापक बनाने के लिए, विकास लाइफकेयर ने हाल ही में मीडिया और मनोरंजन उद्योग में कदम रखा है और अधिग्रहण और विलय के माध्यम से उद्योग में मजबूत पकड़ बनाने के लिए नई संभावनाएं तलाश रहा है, साथ ही इस क्षेत्र में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र व्यापार विभाग को शुरू करने और मूल्यांकन करने पर भी विचार कर रहा है।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो पारंपरिक रूप से पॉलिमर और रबर यौगिकों और प्लास्टिक, सिंथेटिक और प्राकृतिक रबर के लिए विशेष एडिटिव्स के निर्माण और व्यापार का कार्य कर रही है। ईवीए, पीवीसी, पीपी, पीई आदि जैसे इंडस्ट्रियल और पोस्ट कंज्यूमर वेस्ट मटेरियल अप-सायकल कमपाउंड का निर्माण करते हुए कंपनी भारत सरकार के एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन इनिशिएटिव में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है और सैकड़ों हज़ारों टन प्लास्टिक प्रोडक्ट और पैकेजिंग मटेरियल का उपभोग करने वाले समूहों के लिए जरुरी ईपीआर ऑब्लिगेशन को पूरा कर रहा है। वीएलएल, ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड) पेट्रो एडिशन्स लिमिटेड की एक डेल-क्रेडियर एजेंट भी है, जो एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो विभिन्न प्रकार के बेस पॉलिमर और कमोडिटी प्लास्टिक कच्चे माल का उत्पादन करता है। वीएलएल की सहायक कंपनी मेसर्स जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड स्मार्ट गैस मीटरों के कारोबार में लगी हुई है, जिनकी आपूर्ति सभी प्रमुख गैस वितरण कंपनियों को घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए की जाती है। जेनेसिस स्मार्ट गैस और वाटर मीटरिंग में अग्रणी है और जिसकी भारत में घरेलू गैस मीटरिंग कारोबार में लगभग 20% की हिस्सेदारी है।
दीर्घकालिक व्यापार रणनीति के रूप में, कंपनी हाल ही में कच्चे माल (बी2बी व्यवसाय) से के अलावा भी अपने व्यावसायिक हितों में विविधता लेकर आई है और एफएमसीजी, कृषि और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट जैसे कई सारे कंज्यूमर प्रोडक्ट के साथ बी2सी क्षेत्र में प्रवेश किया है। कम्पनी अधिग्रहण, जॉइंट वेंचर और टाई अप के माध्यम से प्लानिंग और प्रोडक्ट और सर्विस पोर्टफोलियो में लगातार वृद्धि कर अपने व्यापार को और भी मजबूत बना रही है।
वीएलएल मनोरंजन क्षेत्र में कदम रखा और SKY 2.0 क्लब का अधिग्रहण कर लिया। यह यूएई के दुबई डिजाइन डिस्ट्रिक्ट के बीचोंबीच स्थित एक शानदार स्टैंडअलोन नाइटक्लब है। इनोवेटिव और एक्सपीरिएन्शन्ल SKY 2.0 वेन्यु पर अपनी आधुनिक तकनीक से एक बेहतरीन इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस देता है। हाल ही में मनोरंजन क्षेत्र में एक अधिग्रहण संयुक्त अरब अमीरात में स्थित पीएमई एंटरटेनमेंट है, जो तेजी से विकसित हो रहे मनोरंजन उद्योग में एक अग्रणी नाम है। यह म्युज़िक प्रोडक्शन और इवेंट मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ दुनिया भर की प्रतिभाओं के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाता है, नेटवर्क को बढ़ावा देता है और दर्शकों और ग्राहकों से निरंतर समर्थन से शो को सफल बनाता है। कंपनी फिल्म प्रोडक्शन में एक नए उद्यम के साथ मनोरंजन क्षेत्र में अपनी पहुंच का विस्तार करना जारी रखे हुए है। यह कदम दुनिया भर के दर्शकों के लिए मनोरंजक और थॉट प्रोवोकिंग कंटेंट और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी रचनात्मकता और नवीनता में विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए विकास लाइफकेयर लिमिटेड की सिनेमा की गतिशील दुनिया में प्रवेश का प्रतीक है।
वीएलएल का इरादा इन व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यवसायों की स्थापना / अधिग्रहण करने का है जिससे देश और विदेश में अपनी उपस्थिति का विस्तार हो सके।


