- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस महीने जि़न्दगी पर रिलीज होगा फरहान सईद का ‘सुनो चंदा 2’, सनम जंग का ‘अलविदा’ और बिलाल अब्बास का ‘एक झूठी लव स्टोरी’
ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी: इस मई जि़न्दगी अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा है मनोरंजन की जबर्दस्त खुराक
जि़न्दगी ऐसा चैनल है, जो कहानी कहने की कला में माहिर है। यह अग्रणी चैनल भारतीय दर्शकों के लिये क्रॉस-बॉर्डर कंटेन्ट लाता है और दिल को छूने वाली कहानियों के लिये भी जाना जाता है। मई में यह चैनल दर्शकों को जज्बातों के यादगार सफर पर ले जाने के लिये तैयार है। अपने नये लाइनअप के साथ चैनल सिर्फ मनोरंजन से आगे बढ़कर आपको प्रेरित करने का इरादा रखता है। चैनल चाहता है कि इसके कंटेन्ट से सार्थक बातचीत को बढ़ावा मिले और दर्शकों को मनोरंजन का हर पहलू दिखे। विविधता से भरी, अपनी पेशकशों की श्रृंखला के माध्यम से जि़न्दगी अपने दर्शकों को क्लासिक और नया कंटेन्ट दिखाकर उनका मनोरंजन करेगा।
शानदार लाइनअप में जि़न्दगी दो नये शोज पेश कर रहा है, ‘एहसास’ और ‘उम्म–ए-हानिया’। ‘‘एहसास’’ प्यार, उसके खोने और फिर छुटकारा पाने की कहानी है, जो रिश्तों और इंसानी जज्बातों की पेचीदगी दिखाती है। नौमान इजाज़ द्वारा अभिनीत आदिल का सफर इसमें है। जब आदिल के जीवन में हिना (सारा खान द्वारा अभिनित) आती है, तब बड़े खुलासे और जज्बातों की खोज होती है। ‘‘उम्म-ए-हानिया’’ में आप रूमी का दिल को छूने वाला सफर देख सकते हैं। रूमी को क्रिकेट का जुनून है, लेकिन अपने परिवार और समाज की अपेक्षाओं से उसे दो-चार होना पड़ता है।
लेकिन क्लासिक्स को कौन भूल सकता है? नये शोज के साथ-साथ जि़न्दगी अपने सदाबहार फेवरेट्स से दर्शकों को लगातार रोमांचित कर रहा है। यह पसंदीदा शोज हैं ‘‘सुनो चंदा 2’’, ‘‘अलविदा’’ और ‘‘जि़न्दगी गुलज़ार है’’। ‘‘सुनो चंदा 2’’ एक सीक्वल है, जो दोस्ती और पारिवारिक सम्बंधों की सुखद यात्रा पर ले जाता है। इसमें रिश्तों और हास्य का एक खुशनुमा सफर है। इधर ‘‘जि़न्दगी गुलज़ार है’’ में प्यार, महत्वाकांक्षा और सामाजिक दबावों की एक मार्मिक कहानी है, जो पीढि़यों के दर्शकों के लिये लगातार प्रासंगिक बनी हुई है। नई और पुरानी पेशकशों के साथ जि़न्दगी हर किसी के लिये कुछ न कुछ लेकर आना सुनिश्चित कर रहा है।
सबा क़मर और नौमान इजाज़ सिर्फ स्क्रीन के पावरहाउस नहीं हैं, बल्कि जि़न्दगी के यूट्यूब चैनल पर छाने की तैयारी भी कर रहे हैं। यह चैनल क्रॉस-बॉर्डर कंटेन्ट लाने के लिये जाना जाता है। इसके शो मिसेज एण्ड मिस्टर शमीम में उस दोस्ती की दिलचस्प कहानी है, जो एक शादीशुदा जोड़े के बीच पनपती है। नाटकीयता से भरी यह सीरीज यूट्यूब पर 26 अप्रैल से प्रसारित हो रही है और हर मंगलवार तथा शुक्रवार को आती है।
यह कहानी दो कपल्स- हया और हादी तथा उरूसा और रमीज़ की जि़न्दगियों के इर्द-गिर्द है। इसमें प्यार और धोखे की थीम है, क्योंकि इसके किरदार अपने रिश्तों में तरह-तरह की चुनौतियों से गुजरते हैं। एक प्रेम त्रिकोण से लेकर कुछ आकस्मिक मोड़ तक, ‘अलविदा’ मनोरंजन का भंडार है। भारत में ‘अलविदा’ के रिलीज पर बात करते हुए, एक्टर सनम जंग ने कहा, ‘अलविदा’ में हया का किरदार प्यार, धोखे और दुख के सफर पर है। डायरेक्टर शहज़ाद कश्मीरी और टैलेंटेड को-स्टार्स, जैसे कि इमरान अब्बास, सारा खान, रमीज़ अहमद, नवीन वकार के साथ काम करने में बहुत कुछ सीखने को मिला। हर सीन में हमारे किरदार जोश से भरे थे। एकतरफा प्यार से लेकर दिल तोड़ने वाले खुलासों तक, हया जिन भावनाओं से गुजरती है उन्हें निभाना मुश्किल, लेकिन फायदेमंद भी था। मैं रोमांचित हूँ कि भारतीय दर्शक ‘अलविदा’ की दुनिया को जि़न्दगी टीवी पर देखेंगे। ‘अलविदा’ की कहानी में हमने अपनी पूरी जान लगा दी है और यह कहानी इंसानी जज्बातों की गहराइयों को छूती है। जज्बातों के इस रोलरकोस्टर में दर्शकों का साथ पाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।’’
‘सुनो चंदा’ के लीडिंग मैन और एक्टर, सिंगर फरहान सईद ने बताया, ‘‘सुनो चंदा’ सीरीज मेरे दिल के काफी करीब है और 2 सीजनों में अर्साल का किरदार निभाना यकीनन खुशनुमा रहा। वह मजेदार और तेजतर्रार है और उसका परिवार बड़ा ही प्यारा है। मुझे बहुत खुशी है कि जि़न्दगी के डीटीएच चैनल के जरिये भारत में मेरे प्रशंसक ‘सुनो चंदा’ की दुनिया से रूबरू हो सकेंगे। यह मसाला मनोरंजन, रोमांस, कॉमेडी और उन पलों के साथ पूरी तरह से एक पाकिस्तानी ड्रामा है, जो दर्शकों को भावुक कर देंगे। इस रोलरकोस्टर राइड को भारतीय दर्शक यकीनन पसंद करेंगे।’’


