- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सान्या मल्होत्रा ने फिर मारी बाज़ी, ‘मिसेज’ के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए हुईं नॉमिनेट!
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के लिए 2024 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। ‘कटहल’ में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला और वह अपनी आगामी फिल्म ‘मिसेज’ के साथ ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल्स में सभी का ध्यान खींचा रही हैं। सान्या को अपनी लेटेस्ट फ़िल्म ‘मिसेज’ में उनके शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के लिए नॉमिनेशन मिला है।
सान्या ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ की केटेगरी में भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित प्रतिभाओं जैसे राजश्री देशपांडे, प्रियंका बोस और तनिष्ठा चटर्जी के साथ साझा करती हैं। ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ कैटेगरी में, अमिताभ बच्चन, रोशन मैथ्यू और अन्य को उनके परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट किया गया था। सिर्फ सान्या ही नहीं, फिल्म की डायरेक्टर आरती कदव को भी बेस्ट डायरेक्शन की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
यह सम्मान मल्होत्रा के करियर में एक और मिल का पत्थर है, जिसने एक ग्लोबल स्टार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है। ‘मिसेज’ नारीत्व, रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की जटिलताओं की खोज करने वाला एक महत्वपूर्ण ड्रामा है। फिल्म में मल्होत्रा के किरदार ने एक्ट्रेस को दर्शकों से व्यापक प्रशंसा दिलाई है।
https://www.instagram.com/p/C7lLfgoIITS/?igsh=NW5iZzhjbnZkenlx
सान्या मल्होत्रा का इंटरनेशनल नॉमिनेशन
न सिर्फ उनकी बहुमुखी प्रतिभा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि एक्ट्रेस अपने किरदार की प्रमाणिकता का उदाहरण देते हुए जॉनर्स में सहजता से परिवर्तन कर सकती है, जो दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ते है। उनका नॉमिनेशन भारत के फिल्म इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर ऊपर उठाती है और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं को प्रेरित करती है। काम के मोर्चे पर, ‘मिसेज’ के अलावा, सान्या के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन्स की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में जान्हवी कपूर और रोहित सराफ भी होंगे।


