- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने मेंबर ऑफ़ कंसोर्शियम के रूप में एबिक्स की 100% इक्विटी हासिल करने के लिए एबिक्स, इंक. के इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स को जमा की टर्म शीट
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) ने एराया लाइफस्पेस लिमिटेड (बीएसई: 531035) के नेतृत्व वाली मेंबर ऑफ़ कंसोर्शियम में एबिक्स की 100% इक्विटी हासिल करने के लिए एबिक्स, इंक. के स्वतंत्र डायरेक्टर्स को एक टर्म शीट प्रस्तुत की है। अगर कंपनी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है, तो इसे “प्लान ऑफ़ रीऑर्गेनाइजेशन चैप्टर 11” के तहत लागू किया जाएगा, जिस पर पक्षकारों और अन्य मेजर स्टैकहोल्डर के बीच चर्चा की जाएगी। प्लान को बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी के अधीन होना होगा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बैंकरप्सी कोड के प्रावधानों के अनुसार होगा।
कंसोर्शियम द्वारा प्रस्तुत टर्म्स को एबिक्स के सीईओ के नेतृत्व में एबिक्स के सीनीयर मैनेजमेंट का सपोर्ट प्राप्त है। उनका उद्देश्य स्पॉन्सर्ड प्लान से एबिक्स को चैप्टर 11 से बाहर निकालने के लिए देनदारों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करना है।
कंसोर्शियम एक बाइंडिंग स्टॉकिंग हॉर्स एग्रीमेंट के एक्सिक्युशन पर देनदारों को 5% नकद जमा करेगा। इस प्रस्ताव में कंसोर्शियम पूरे विश्व में स्थित एबिक्स की सहायक कंपनियों के 100% इक्विटी और संपत्तियों का अधिग्रहण करेगा, लेकिन इसमें उत्तरी अमेरिकी कंपनी में सभी देनदारियों को छोड़ दिया गया है, सिवाय उन देनदारियों के रखा गया जिन्हें कंसोर्शियम द्वारा स्टॉकिंग हॉर्स एग्रीमेंट में रखा जाना स्वीकार किया जाएगा।
एबिक्स इंक. बीमा, वित्तीय और स्वास्थ्य सेवा इंडस्ट्रीज को ऑन-डिमांड सॉफ्टवेयर और ई-कॉमर्स सेवाओं का एक प्रमुख इंटरनेशनल सप्लायर है। एबिक्स इंक., (NASDAQ: एबिक्स) इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सचेंज्स, कैरियर सिस्टम्स, एजेंसी सिस्टम्स और रिस्क कंप्लायंस सॉल्यूशन्स से लेकर बीमा उद्योग में शामिल सभी संस्थाओं के लिए कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक हर सॉल्यूशन समाधान प्रदान करती है।
एबिक्स की “फिजिटल” स्ट्रेटेजी कई सारे साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स (“आसियान”) के 320,000 फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन आउटलेट्स को जोड़ती है। एबिक्सकैश का फोरेक्स ऑपरेशन भारत के एअरपोर्ट फोरेन एक्सचेंज में अग्रणी बनकर उभरा है, जो हर साल 4.8 बिलियन डॉलर से अधिक ग्रॉस ट्रांसक्शन वैल्यू का ऑपरेशन करता है। एबिक्सकैश का भारत में इनवर्ड रेमिटेंस बिजनेस सालाना लगभग $5 बिलियन का ग्रॉस रेमिटेंस बिजनेस करता है। एबिक्सकैश ने वाया और मर्करी के अपने ट्रैवल पोर्टफोलियो के माध्यम से हर साल लगभग 2.5 बिलियन डॉलर का ग्रॉस मर्चेंडाइस वैल्यू को प्रोसेस किया है।
दुनिया भर में 50+ से अधिक ऑफिस के साथ, एबिक्स लाइफ, फाइनेंस, हेल्थ और संपत्ति एवं दुर्घटना बीमा के क्षेत्र में दुनिया भर में कई एक्सचेंजों को संचालित करता है, वहीँ इसके प्लेटफार्मों पर सालाना $100 बिलियन से अधिक का बीमा प्रीमियम संचालित होता है।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो पारंपरिक रूप से पॉलिमर और रबर कमपाउंड और प्लास्टिक, सिंथेटिक और नेचुरल रबर के लिए विशेष एडिटिव्स के निर्माण और व्यापार का कार्य कर रही है। पॉलिमर और रबर कमोडिटी (बल्क कंसम्पशन) कंपाउंड और मास्टर-बैच (ईवीए, पीवीसी, पीपी, पीई आदि जैसे इंडस्ट्रियल और पोस्ट कंज्यूमर वेस्ट मटेरियल अप-सायकल कमपाउंड का निर्माण), भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल में योगदान देता है और सैकड़ों हजारों टन प्लास्टिक उत्पादों और पैकेजिंग सामग्री का उपभोग करने वाले समूहों के लिए अनिवार्य ईपीआर दायित्वों को पूरा करता है।
अपनी वृद्धि को और गति देने के लिए, कंपनी बहुत खुली विचारधारा के साथ आगे बढ़ी है और वह काफी तेजी से पर्यटन, आतिथ्य और मनोरंजन सहित विभिन्न औद्योगिक और सेवा कारोबारी बाजारों की खोज कर रही है। वीएलएल देश और विदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए इन व्यावसायिक क्षेत्रों में कंपनियों की स्थापना/ अधिग्रहण करने का इरादा रखती है। कंपनी की प्रतिभूतियां दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई (स्क्रिप्ट कोड: 542655) और एनएसई (सिंबल: VIKASLIFE) पर सूचीबद्ध हैं।


