- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
थापर विश्वविद्यालय ने जीता प्रतिष्ठित रिबा अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024
पंजाब 26 जुलाई 2024: थापर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि उसकी थापर विश्वविद्यालय लर्निंग लेबोरेटरी को प्रतिष्ठित रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (रिबा) अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। मैकुलो मुलविन आर्किटेक्ट्स (McM) और डिजाइनप्लस एसोसिएट्स सर्विसेज (DPA) के सहयोग से डिजाइन की गई यह अत्याधुनिक सुविधा अपनी आकर्षक ज्यामितीय वास्तुकला और नवीन डिजाइन के लिए मान्यता प्राप्त हुई है।
पंजाब के पटियाला शहर में बनी लर्निंग लेबोरेटरी तीन खास आकार के लाल आगरा पत्थर से बने टावरों का एक शानदार समूह है। इसमें एक विज्ञान भवन, लाइब्रेरी और कक्षाएं हैं। ये टावर 10 मीटर ऊंचे चबूतरे पर खड़े हैं और बहुत सुंदर दिखते हैं। इमारत में कई मंजिलों वाले आंगन हैं जहां पत्थर की जाली से होकर धूप आती है। इसके अलावा, मजबूत निर्माण, छायादार डिजाइन और हवा के लिए खुली जगहें हैं। छत के नीचे तालाब बनाए गए हैं जो हवा को ठंडा रखते हैं, जिससे यहां का माहौल आरामदेह और स्थिर बना रहता है। स्थानीय पत्थर और तकनीकों का उपयोग करके निर्मित किया गया है। लाल आगरा का पत्थर धूप में बहुत खूबसूरत लगता है। इमारतों का आकार ऐसा है कि वे कैंपस में लोगों को रास्ता दिखाने में मदद करती हैं। पहली मंजिल पर एक चबूतरा है जो टावरों को और भी खास बनाता है। ये इमारतें इतनी बड़ी और खास हैं कि वे पहाड़ों जैसी लगती हैं।
रिबा अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दुनिया भर में उन प्रोजेक्ट्स को सम्मानित करते हैं जोइनोवेटिव आर्किटेक्चरल प्रोजेक्ट, शैली, जटिलता या बजट की परवाह किए बिना डिजाइन की सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं।इस वर्ष केवल 22ट्रांसफर्मेटिव परियोजनाओं को विजेता के रूप में घोषित किया गया, जिनमें थापर विश्वविद्यालय की लर्निंग लेबोरेटरी भी शामिल है। साइमन हेनली और रिबा स्थानीय राजदूतों के नेतृत्व वाली जूरी द्वारा चयनित, विजेताओं को साइट पर मूल्यांकन के बाद घोषित किया गया, जो दूरदर्शी सोच और कारीगरी का उदाहरण पेश करते हैं।
थापर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान के बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजीव वेदेरा ने अपना गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह पुरस्कार अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के हमारे प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। लर्निंग लेबोरेटरी केवल इमारतों का एक परिसर नहीं है; यह नवाचार और सीखने का एक प्रकाश स्तंभ है, जो बौद्धिक विकास को प्रेरित करने और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।”
पुरस्कार और लर्निंग लेबोरेटरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, रिबा की आधिकारिक वेब साईट
https://www.architecture.com/awards-and-competitions-landing-page/awards/riba-international-awards/2024/thapar-university-learning-laboratory देखें।
रिबा अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 विश्वविद्यालय के एक विश्व स्तरीय सीखने का वातावरण बनाने के अटूट प्रयास का प्रमाण है जो अपने छात्रों को प्रेरित करता है और सशक्त बनाता है।


