- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना एनआईएफडी ग्लोबल डिजाइन के स्टूडेंट्स से मिलने इंदौर पहुंचीं
एनआईएफडी ग्लोबल ने इनसाइटफुल इंटीरियर डिजाइन मास्टर क्लास के लिए ट्विंकल खन्ना का किया स्वागत
इंदौर, भारत, 1 अक्टूबर, 2024 – प्रसिद्ध इंटीरियर डिज़ाइनर, बेस्ट सेलिंग ऑथर और एंटरप्रेन्योर ट्विंकल खन्ना, जो एनआईएफडी ग्लोबल के लिए इंटीरियर डिज़ाइन मेंटर के रूप में काम करती हैं, ने एनआईएफडी ग्लोबल सेंटर में यंग इंटीरियर डिज़ाइनरों के लिए स्पेशल मेंटर सेशन को होस्ट किया। कार्यक्रम में इंदौर और भोपाल के 600 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि एनआईएफडी ग्लोबल के पूरे भारत के स्टूडेंट्स के लाइव स्ट्रीम के माध्यम से जुड़े। इस इंटरैक्टिव सेशन ने स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक से जानकारी प्राप्त करने का शानदार अवसर प्रदान किया।
फैशन और इंटीरियर डिज़ाइन के लिए भारत के प्रीमियर इंस्टीट्यूट में से एक के रूप में, एनआईएफडी ग्लोबल एकेडमी और रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन के बीच की खाई को पाटने के लिए समर्पित है। ट्विंकल खन्ना जैसी लीडिंग डिजाइन प्रोफेशनल के साथ अपनी पार्टनरशिप के माध्यम से, एनआईएफडी ग्लोबल स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री एक्सपर्ट तक डायरेक्ट पहुँच प्रदान करता है, जो उन्हें आज के तेज़ी से विकसित हो रहे डिज़ाइन लैंडस्केप में सफल होने के लिए तैयार करता है। इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री को तैयार करने वाले गुरुओं से सीखने के अवसर प्रदान करके क्रिएटिविटी, इनोवेशन और प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करता है।
कई मशहूर डिज़ाइन प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर चुकी ट्विंकल खन्ना सुंदरता को बेहतर फंक्शन के साथ सहजता से जोड़ने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने इनोवेटिव आइडिया और प्रैक्टिकल टिप्स से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सेशन में उनका फोकस एक ऐसे स्थान बनाने पर केंद्रित थी जो दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ अत्यधिक फंक्शनल भी हों। ट्विंकल खन्ना ने अपनी जर्नी और अपने करियर को आकार देने वाले प्रमुख सिद्धांतों को स्टूडेंट्स के साथ साझा किया, उन्होंने क्रिएटिविटी को रियल वर्ल्ड की डिमांड के साथ बैंलेंस के महत्व पर जोर दिया गया।
पूरे सेशन के दौरान ट्विंकल खन्ना ने स्टूडेंट्स को इंटीरियर डिज़ाइन के लिए एक हॉलिस्टिक अप्रोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जहां क्रिएटिविटी और सस्टेनेबिलिटी एक साथ नज़र आएं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आज के डिजाइनरों को पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए क्लाइंट्स की बदलती जरूरतों के अनुसार कैसे ढलना चाहिए। पर्यावरण के अनुकूल सामग्री चुनने से लेकर एनर्जी एफीशिएंट स्थान बनाने तक, खन्ना ने स्टूडेंट्स को उनके काम में रिस्पॉन्सिबल प्रैक्टिस को इंटीग्रेट करने की सलाह दी । लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी के बारे में उनकी इनसाइट उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद कारगर रही जो इंटीरियर डिज़ाइन की कॉम्पिटिटिव दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू इसकी अत्यधिक इंटरेक्टिव नेचर था। स्टूडेंट्स को प्रश्न पूछने के लिए इनकरेज किया गया, और उन्होंने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया। खन्ना ने कई तरह के प्रश्नों का उत्तर दिया, जिसमें प्रोजेक्ट में पर्सनल स्टाइल को शामिल करने से लेकर बजट की समस्या और क्लाइंट अपेक्षाओं को समझना आदि शामिल थे। उनके स्पष्ट उत्तरों ने प्रैक्टिकल सॉल्यूशन प्रस्तुत किए, जिससे छात्रों को ट्रेडिशनल डिज़ाइन लिमिट से परे सोचने के लिए प्रेरित किया गया। खन्ना ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की, जिसमें इंडस्ट्री में उनके सामने आने वाली चुनौतियां भी शामिल थीं, जिससे सेशन बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बन गया।
अपनी एक्सपर्टिज शेयर करने के अलावा, ट्विंकल खन्ना ने अवॉर्ड विनिंग स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया। इस अवॉर्ड फंक्शन ने न केवल उनकी क्रिएटिविटी और इनोवेशन को सम्मानित किया, बल्कि डिजाइन की बाउंड्री को आगे बढ़ाने के महत्व को भी हाइलाइट किया।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी ट्विंकल खन्ना ने न केवल एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में बल्कि एक बेस्ट सेलिंग ऑथर और एंटरप्रेन्योर के रूप में भी सफलता हासिल की है। ‘मिसेज फनीबोन्स’, ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ और ‘पजामा आर फॉरगिविंग’ सहित उनकी साहित्यिक कृतियों ने उन्हें क्रिटिक्स की प्रशंसा दिलाई है। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और कहानी कहने की कला के लिए जानी जाने वाली ट्विंकल खन्ना महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी मुखर रहत हैं, वह अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग सार्थक बदलाव लाने के लिए करती हैं।
उपस्थित यंग डिजाइनरों के लिए, ट्विंकल खन्ना से सीधे सीखने का अवसर न केवल एक शानदार मौका था, बल्कि एक ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सपीरियंस भी था, जो संभवत भविष्य में उनके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।
एनआईएफडी ग्लोबल ने ट्विंकल खन्ना को इंस्टीट्यूट में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन ने स्टूडेंट्स में डिजाइन के प्रति जुनून जगाया है, जिससे उन्हें नए आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने क्रिएटिव ड्रिम्स को आगे बढ़ाने का मौका मिला है।
यह सेशन एनआईएफडी ग्लोबल के डेडिकेशन के अनुरूप था, जो स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के टॉप प्रोफेशनल्स तक पहुंच प्रदान करता है, जो न केवल उन्हें टेक्निलकल एक्सपर्टीज प्रदान करते हैं, बल्कि करैक्टर और कॉन्फीडेंस के निर्माण में गाइडेंस प्रदान करते हैं। इंस्टीट्यूट ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने में गर्व महसूस करता है जहां क्रिएटिविटी पनपती है, स्टूडेंट्स को अपनी सीमाओं को चुनौती देने और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।


