- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
गीत, भजन एवं गजलों की सुरीली प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार
विवि की सांस्कृतिक दल गठन की प्रक्रिया
इन्दौर. युवा उत्सव के लिए विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल गठन की चयन प्रक्रिया के दूसरे दिन सर्वप्रथम एल्यूकेशन एवं वाद-विवाद की प्रतियोगिता आयोजित की गई.
एल्यूकेशन का विषय था भारतीय दंड विधान की धारा 377 को हटाना भारतीय समाज के हानिकारक है. वाद-विवाद का विषय था विश्व छद्म तानाशाही की ओर अग्रसर है. इस विधा के निर्णायक थे सौम्य राय, डॉ. प्रतिभा शर्मा एवं डॉ. श्रद्धा मसीह. संगीत की विधा में एकल पाश्चात्य गायन, पाश्चात्य समूह गीत, भारतीय समूह गीत, भारतीय शास्त्रीय संगीत एकल एवं सुगम संगीत की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.
समूह गीत में देशभक्ति एवं लोक संगीत पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गई. सुगम संगीत में गीत, भजन एवं गजलों की सुरीली प्रस्तुतियों से सभागार गूंज उठा. संगीत विधा के निर्णायक थे मृणाल व्यास एवं डॉ. पूजा जैन। प्रश्न मंच की प्रतियोगिता आय.एम.एस. में आयोजित की गई.

इाईन आट्र्स की विधा के अंतर्गत रांगोली, कोलाज एवं क्ले मॉडलिंग का प्रर्दशन विद्यार्थियों द्वारा किया गया. रांगोली का विषय था त्यौहार. कोलाज का विषय था गांधीजी – 150वीं जयंती एवं क्ले मॉडलिंग का विषय था गणेश स्तुति.
फाईन आट्र्स विधा के निर्णायक थे डॉ. हेमलता कुमार एवं डॉ. नम्रता शर्मा. दो दिन चली चयन प्रक्रिया में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. चयनित विद्यार्थी अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में यू.टी.डी., देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.


