- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कैटरीना कैफ की के ब्यूटी ने मल्टी-यूज ‘वेलवेट क्रीम ब्लश’ किया लॉन्च!
आइकॉनिक हाइड्रा क्रीम लिपस्टिक लॉन्च करने के बाद, कैटरीना कैफ की ब्यूटी ब्रांड ने अपना लेटेस्ट प्रोडक्ट पेश किया है, जो हर मेकअप लवर को ज़रूर पसंद आएगा। कॉस्मेटिक ब्रांड ने ‘वेलवेट क्रीम मल्टी-यूज ब्लश’ लॉन्च किया, जो कुशन क्रीम-टू-पाउडर फॉर्मूले में एक आइकॉनिक कलेक्टिबल मल्टी-यूज मैजिक ब्लश है। इस ब्लश का सबसे अच्छा हिस्सा? इसे आईशैडो और लिप ब्लर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नया प्रोडक्ट ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट से बना है, टैल्क-फ्री, पैराबेन-फ्री, फ्रेग्रेन्स-फ्री, डी5 और क्रुएल्टी-फ्री है, जो #MakeupThatKares देने के लिए के ब्यूटी के समर्पण को पूरा करता है।
लेटेस्ट प्रोडक्ट के बारे में बात करते हुए, कैटरीना कैफ ने साझा किया, “मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है कि यह ब्लश कितना वर्सेटाइल है। यह ऑन द गो टच-अप के लिए एकदम परफेक्ट है, इसलिए आप कभी भी, कहीं भी अपने लुक को रिफ़्रेश कर सकते हैं। साथ ही, यह आसानी से आईशैडो या लिप ब्लर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह आपके मेकअप बैग में एक आसान मल्टी-टास्कर बन जाता है। और हमारे सिग्नेचर के मोनोग्राम पैकेजिंग के साथ, यह सिर्फ़ एक ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं है; यह आर्ट का एक छोटा सा टुकड़ा है, जिसे के कम्युनिटी के लिए एक संजोकर रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
के ब्यूटी को स्किन लविंग इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स पेश करने पर गर्व है, जिन्हें कैटरीना ने व्यक्तिगत रूप से खुद चुना है। इट्स केय टू बी यू के अपने संदेश के साथ, ब्रांड ऐसे प्रोडक्ट बनाने के लिए समर्पित है, जो हर ऐज-ग्रुप और स्किन-टाइप को पूरा करते हैं। ‘के ब्यूटी’ ने खुद को भारत के साथ-साथ अबू धाबी के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट्स में सबसे तेज़ी से बढ़ते ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित किया है। ब्रांड ने प्रमुख मेट्रो शहरों में एक ठोस जगह बनाई है, और पूरे भारत में 1600 से ज़्यादा शहरों में ऑर्डर की माँग को पूरा किया है।


