- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
श्रीसिद्ध विजय गणेश का चांवल भात से श्रृंगार
इंदौर. मरीमाता चौराहा स्थित श्री सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर आज रात गणेशजी की दिव्य प्रतिमा का चांवल भात से आकर्षक श्रृंगार किया गया.
इसके पूर्व 11 विद्वानों ने दूध एवं मेवा मिष्ठान्न से अभिषेक कर गणेशजी को छप्पन भोग समर्पित किए. मंदिर पर पहले दिन से ही भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ रहा है कि चौराहे तक आरती के समय भक्तों की कतारें लग रही है.
बेरिकेटस आदि के कारण दर्शन करने में आधे घंटे से अधिक का समय नहीं लग रहा. आज आरती में समाजसेवी पं. विष्णुप्रसाद शुक्ला, संजय शुक्ला, पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित हजारों भक्तों ने भाग लिया और सजेधजे गणेशजी की पूजा अर्चना की।
मंदिर के पुजारी पं. प्रेमनारायण शास्त्री एवं पं. महेंद्र शास्त्री के निर्देशन में प्रतिदिन भगवान का नित्य नूतन श्रृंगार किया जा रहा है. संयोजक गोलू शुक्ला एवं श्रवण शुक्ला ने बताया कि सिद्ध विजय गणेश के श्रृंगार दर्शन हेतु मंदिर एवं चौराहे पर भक्तों का जबर्दस्त सैलाब उमड़ रहा है। आज रात छोटे पागल बाबा के नाम से प्रख्यात भजन गायक श्रीधर झरकर एवं उनके साथियों ने देर रात तक अपने भजनों की प्रस्तुतियों से हजारों भक्तों को मंत्र मुग्ध बनाए रखा।


