- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टेबिन बेन से लेकर अरिजीत सिंह तक: 2024 के यादगार लव एंथम देने वाले सिंगर्स पर एक नज़र!
साल 2024 खत्म होने वाला है, आइए कुछ सनसनीखेज सिंगर्स की मेलोडीज पर नज़र डालते हैं, जिन्होंने हमारे दिलों को छू लिया। इन सिंगर्स ने न सिर्फ चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया बल्कि अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह भी बनाई। सौलफूल लिरिक्स से लेकर रिदमिक गानों तक, यहाँ कुछ यादगार लव सॉन्ग्स हैं, जिन्होंने इस साल बॉलीवुड को परिभाषित किया।

साहिबा – स्टेबिन बेन और जसलीन रॉयल का ‘साहिबा’ एक बेहतरीन रोमांटिक गाने के रूप में उभरा, जिसमें उनके मखमली स्वरों के साथ भावपूर्ण बोल हैं, जो म्यूजिक लवर्स को बहुत पसंद आए। यह गाना प्लेलिस्ट में एक बड़ा चार्टबस्टर बन गया और रोमांटिक इवनिंग के उन सुकून पलों के लिए एकदम परफेक्ट है। अपनी रिलीज़ के बाद, ‘साहिबा’ जल्दी ही रॉयल रोमांस का पर्याय बन गया, जिसमें प्यार के नाजुक और क्लासिक पहलुओं को दर्शाया गया।
रांझण
परंपरा टंडन की ‘दो पत्ती’ का ‘रांझण’ जोश और दिल टूटने का मिश्रण है। सचेत और परंपरा का यह गाना दमदार स्वर और दिल को छू लेने वाले इंस्ट्रूमेंट से समृद्ध है, जिसने लालसा और अलगाव के सार को पकड़ लिया है। इसके मर्मस्पर्शी बोल प्यार की जटिलताओं को दर्शाते हैं और यह देश की धड़कन बन गया है।
पहले भी मैं
एनिमल ने हमें विशाल मिश्रा का एक पासी ‘पहले भी मैं’ भेंट किया, जो प्यार के भाव का जश्न मनाता है। गाने के मेलोडी और पोएटिक वर्स ने दर्शकों के लिए एक अनूठा अनुभव बनाया। गाने के बोल शाश्वत प्यार की तस्वीर पेश की और सभी के पसंदीदा बन गए।
ओ सजनी रे
‘लापता लेडीज़’ का ‘ओ सजनी रे’ सादगी और गर्मजोशी से भरा था। अरिजीत सिंह की इमोशनल सिंगिंग के साथ इसकी कम्पोजीशन ने ट्रू ब्लू विंटेज लव की भावना को जगाया। इस गाने ने म्यूजिक एनथुसीएस्ट को सादगी में छिपी खूबसूरती की याद दिला दी, जहाँ प्यार को सबसे सरल तरीके से जाहिर किया जाता है। यह पहली बार प्यार की लहरों का अनुभव करने वाले युवा दिलों के लिए एक एंथम बन गयी है।
‘ओ माही’
लव एंथम की कोई भी लिस्ट ‘ओ माही’ का उल्लेख किए बिना पूरी नहीं होगी। प्रीतम और अरिजीत सिंह का यह पावर बैलेड भव्यता और प्यार को एक साथ लाता है, जो प्यार की बहुमुखी प्रकृति को दर्शाता है। इसने म्यूजिक लवर्स को एक ऐसी दुनिया में पहुँचाया, जहाँ प्यार सब पर विजय प्राप्त करता है।


