- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की घोषणा, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर
इंदौर, 15 फरवरी 2025। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शनिवार, 15 फरवरी 2025 को इंदौर में एजुकेशन फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया एवं शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और अवसरों पर चर्चा की। इस अवसर पर जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, जीआईएमएस संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप हेड आउटरीच श्री पंकज कुमार ने अपने विचार साझा किए और जनसामान्य की बेहतरी में चलाई जाने वाली संस्थान की आगामी योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में जीएनआईओटी ग्रुप के योगदान को उजागर करना और मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षिक अवसरों प्रदान करना था।
स्वदेश कुमार सिंह, जीआईएमएस संस्थान के सीईओ ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हम विद्यार्थियों को एक ऐसी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करें जो उन्हें न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाए। हमारा विश्वास है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को एक समग्र व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सक्षम बनाना है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि हमारे विद्यार्थी अपने कौशल और ज्ञान का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है कि हम विद्यार्थियों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है। हम मध्यप्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम ने अपनी बात रखते हुए जीएनआईओटी ग्रुप के शैक्षिक प्रयासों की सराहना की और कहा, “हमारे संस्थान ने पिछले पच्चीस वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में न केवल उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं, बल्कि हम अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान भी प्रदान करते हैं। हमारे शैक्षिक कार्यक्रमों में न केवल टेक्निकल, बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी पर्याप्त अवसर होते हैं।”
उन्होंने बताया कि, “जीएनआईओटी ग्रुप के संस्थानों में केवल शिक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ध्यान दिया जाता है। हमारे विद्यार्थियों को आज की दुनिया में सफल होने के लिए व्यावसायिक और तकनीकी दोनों तरह के कौशल सीखने का अवसर मिलता है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी और बेहतर बनाता है।”
पंकज कुमार, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप हेड आउटरीच ने संस्थान की कार्यशैली और छात्रों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बात करते हुए कहा कि, “हम अपने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि हम उन्हें पेशेवर जीवन में सफलता के लिए भी तैयार करते हैं । हमारी नीति यह है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत और मानसिक विकास के लिए भी हर संभव मदद दी जाए। हम उन्हें आत्मविश्वास और कौशल के साथ भविष्य के लिए तैयार करते हैं।”
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जीएनआईओटी ग्रुप का लक्ष्य न केवल छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें एक बेहतर समाज का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना भी है। हमारे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे विद्यार्थी किसी भी पेशेवर और शैक्षिक चुनौती का सामना करने में सक्षम हों।

ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का यह प्रयास न केवल मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है बल्कि यह संस्थान के शैक्षिक मानकों को और भी ऊंचा कर रहा है।
इस अवसर पर जीएनआईओटी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे जिन्होंने संस्थान के समर्पित प्रयासों और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे कार्यों को साझा किया।
संस्थान के इस पहल से न केवल मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है बल्कि जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आज पूरे भारतवर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और समर्पण के लिए एक आदर्श रूप में स्थापित हो रहा है।
अंत में, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने यह भरोसा दिलाया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं।


