- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईजीआई ने लोगों के दिलों में सर्टिफाइड डायमंड्स की अहमियत और उनकी प्रामाणिकता पर जोर देने के लिए ‘मोमेंट्स कैंपेन’ की शुरुआत की
““मोमेंट्स” कैंपेन के ज़रिये भावनात्मक रूप से डायमंड्स के अनमोल होने के साथ-साथ आईजीआई सर्टिफिकेशन के भरोसे को लोगों के सामने लाया गया है ~
मुंबई, 31 मार्च, 2025: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) पूरी दुनिया में डायमंड सर्टिफिकेशन में सबसे आगे है, जिसने आज ‘मोमेंट्स कैंपेन’ के शुभारंभ की घोषणा की है। पहली बार लोगों को जानकारी देने के लिए इस तरह की पहल की गई है, जो अधिक मूल्य वाले हीरों की खरीदारी करते समय आईजीआई सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की अहमियत को और मजबूती देता है। हीरे दिल की गहराइयों में बसे जज़्बातों और प्यारी यादों के प्रतीक हैं, जिन्हें इस पहल के ज़रिये सामने लाया गया है, साथ ही उनके प्रामाणिक और अनमोल होने में आईजीआई सर्टिफिकेशन के महत्व पर भी बल दिया गया है।
यह कैंपेन रिश्तों का बड़ा ही खूबसूरत ताना-बाना पेश करता है, जिसमें हीरे ज़िंदगी के सबसे मूल्यवान लम्हों को आपस में जोड़ने वाले धागे की तरह हैं। दूल्हे की ओर से डायमंड रिंग का तोहफा हमेशा के लिए किए गए वादे का प्रतीक है, और “आपका वादा आईजीआई प्रमाणित है।” कॉर्पोरेट जगत से नाता रखने वाले एक महिला का डायमंड नेकलेस उसकी कड़ी मेहनत से हासिल की गई कामयाबी को दर्शाता है, और “आपके अरमान ऐम्बिशन आईजीआई प्रमाणित हैं।” एक बेटा अपने पिता को डायमंड ब्रेसलेट का तोहफा देकर प्यार और विरासत का सम्मान करता है और “आपकी विरासत आईजीआई प्रमाणित है।” इस कैंपेन में पारंपरिक तौर पर सबसे यादगार लम्हों के रूप में प्रतीक के रूप में हीरे, अपने स्वरूप से परे जाकर प्यार, उपलब्धि और रिश्तों से जुड़ी भावनाओं को दर्शाते हैं, जो जीवन को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं।
इस कैंपेन के स्टोरीबोर्ड के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, आईजीआई के एमडी एवं सीईओ, श्री टेमास्प प्रिंटर ने कहा, “आईजीआई में हम हीरों को अनमोल मानते हैं; वे ज़िंदगी के सबसे यादगार पलों को दर्शाते हैं। ‘मोमेंट्स कैंपेन’ के ज़रिये हम ज़िंदगी के इन्हीं लम्हों की अहमियत पर जोर देते हैं, साथ ही ग्राहकों को भरोसा दिलाते हैं कि आईजीआई सर्टिफिकेशन इसके प्रामाणिकता की गारंटी देता है और उनके दिल में बसी यादों का सम्मान करता है। ग्राहकों को भरोसा और आत्मविश्वास प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है, और हम सुनिश्चित करते हैं कि हरेक सर्टिफाइड डायमंड में ग्राहकों के दिल में बसे ऐसे लम्हों की झलक दिखाई दे, जिन्हें वे अक्सर याद करते हैं।”
यह कैंपेन उन लोगों के लिए है, जो हीरे के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या पहले ही खरीद चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को आईजीआई सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की जरूरत के बारे में बताना है, ताकि उनकी ज़िंदगी के सबसे खास लम्हों की प्रामाणिकता सुनिश्चित हो सके। आईजीआई अपने ‘मोमेंट्स कैंपेन’ के ज़रिये डायमंड इंडस्ट्री पर लोगों का भरोसा और प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए अपने समर्पण को मजबूत करता है, साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि हरेक सर्टिफाइड डायमंड सभी कसौटियों पर खरा हो, जो हमेशा के लिए मूल्यवान बना रहे।
ओगिल्वी के सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर, श्री अनुज कालरा ने कहा: “अक्सर डायमंड कैंपेन की चमक थोड़ी फीकी नज़र आती है। इसलिए हम शुरुआत से ही इस कैंपेन को बेमिसाल बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहते थे कि, डायमंड सर्टिफिकेशन का विचार और भी ज़्यादा चमके, जिससे सर्टिफिकेशन एक ऐसी कहानी बन जाए जो उन हीरों की तरह ही शानदार हो।”
इस डिजिटल कैंपेन को यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। इस कैंपेन की फिल्में कंपनी की वेबसाइट पर भी प्रसारित की जाएंगी।


