- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं”: कहती हैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो की अभिनेत्री इशिता गांगुली
मुंबई, जून, 2025: पिता वो होते हैं, जो खुद थक कर भी अपने परिवार को हिम्मत देते हैं। वे हमसे जुड़े गम अपने दिल में छिपा लेते हैं, और बिना कुछ कहे हर कदम पर हमारा साथ देते हैं। वे शायद बार-बार ‘आई लव यू’ न कहें, लेकिन उनका हर छोटा-बड़ा भाव उनके प्यार की गहराई को बयाँ करता है। उनका हर कदम सिर्फ परिवार की खुशी और सुरक्षा के लिए उठाया जाता है। फादर्स डे के खास मौके पर शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में ‘चमकीली’ का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता गांगुली ने अपने पिता से जुड़ी कुछ भावुक यादें साझा की और अपनी ज़िंदगी में उनके महत्व को बयाँ किया।
इशिता गांगुली ने कहा, “मेरे पापा ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। वे बिना कुछ कहे हर दिन मेरे लिए बहुत कुछ करते हैं। मेरे लिए वे सिर्फ मेरे पापा नहीं, बल्कि मेरे सुपरहीरो हैं। मुझे आज भी याद है, वे हर सुबह मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान होती थी। जो भी चीज मुझे पसंद आती थी, वे बिना माँगे मुझे लेकर देते थे। वे हमेशा मेरी जरूरतें मुझसे पहले समझ जाते हैं। उनकी मौजूदगी ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है, वे मुझे हर मुश्किल से बचाने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं। पापा ने कभी कुछ बदले में नहीं माँगा। उन्होंने सिर्फ मेरी खुशी के लिए अपने कितने ही सपनों को त्याग दिया। चाहे वह देर रात तक जागकर मुझे पढ़ाई में मदद करना हो या फिर मेरी पसंद की कोई चीज़ चुपचाप लाकर देना हो, उनकी हर बात में उनका प्यार और स्नेह झलकता है। मेरे पिता मेरे जीवन का आशीर्वाद हैं, जो मुझे हिम्मत, प्यार और दुनिया का सामना करने का आत्मविश्वास देते हैं। इस साल मैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की शूटिंग में व्यस्त रहूँगी, लेकिन फिर भी अपने पापा के लिए समय निकालकर उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करुँगी। ठीक उसी तरह जैसे वे मुझे हर दिन खास महसूस कराते हैं।”
देखना न भूलें ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।


