- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
योग दिवस पर इंदौर के चिकित्सकों ने दिया ‘स्वस्थ जीवन’ का संदेश, डॉक्टर्स एसोसिएशन की संयुक्त पहल पर हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन
विशेष योग एवं ज़ुम्बा सत्र में 100 से अधिक लोगों ने लिया भाग
इंदौर, 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में आज एक विशेष सामूहिक योग एवं ज़ुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स इंदौर, एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स इंदौर ब्रांच, एवं इंदौर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकॉलॉजिकल सोसायटी के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करना था। सुबह 6:30 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रतिभागियों ने योग आसनों, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया, जिसे प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित किया गया। इसके बाद ज़ुम्बा सत्र ने वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी दिए गए, बाद में सभी प्रतिभागियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट की व्यवस्था भी की गई।
एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स इंदौर के अध्यक्ष डॉ. हेमंत मंडोवरा ने कहा , “आधुनिक जीवनशैली में कम शारीरिक गतिविधि और लंबे समय तक बैठने की आदतों के कारण लोग कम उम्र में ही जोड़ों, रीढ़ और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में योग ही एक ऐसा साधन है जो न केवल शारीरिक मजबूती देता है बल्कि लचीलापन, संतुलन और आंतरिक ऊर्जा भी प्रदान करता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को दृढ़ बनता है और लंबा जीवन जीने में सहयोग करता है।।”
एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स इंदौर ब्रांच के प्रेसिडेंट डॉ. आर के झा ने कहा, “योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन का आधार है। इसकी नियमितता जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। हर किसी को अपने जीवन में योग को अपनाना ही चाहिए और एक स्वस्थ जीवन शैली की और अग्रसर होना चाहिए।”

इंदौर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकॉलॉजिकल सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव ने कहा, “महिलाओं के स्वास्थ्य, चाहे वह प्रजनन आयु हो, गर्भावस्था का समय हो या रजोनिवृत्ति, हर चरण में योग का प्रभाव चमत्कारी होता है। यह पहल महिलाओं में जागरूकता लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। महिलाओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि घर का काम कर लेते हैं तो योग की आवश्यकता नहीं है योग की आवश्यकता हर किसी को है और बहुत ज्यादा है।”
कार्यक्रम में पंजीकृत प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। पहले 10 प्रतिभागियों को योग मैट, और 5 लकी विनर्स को ब्रांडेड जूते भेंट किए गए। इस आयोजन को तीनों डॉक्टर्स एसोसिएशंस के समन्वय से इसे सफल बनाया गया।


