- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वैग से सेंटिमेंट तक: इंडियन आइडल के नए सीज़न के वो लम्हे, जिन्होंने दिल जीत लिए
19 नवंबर 2025, मुंबई: “जुगनू”, “गेन्दा फूल” और “काला चश्मा” जैसे चार्टबस्टर हिट्स से लेकर “डीजे वाले बाबू” जैसे कल्चर-डिफाइनिंग एंथम तक – ओजी बादशाह सिर्फ रैपर ही नहीं, बल्कि इंडियन आइडल के सबसे कूल जज हैं, जो विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल के साथ शो की ज्यूरी में नजर आते हैं। अपने हटके स्वैग, बड़े दिल, ह्यूमर और तेज़ म्यूजिकल इंस्टिंक्ट के साथ बादशाह न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को ऊपर उठाते हैं, बल्कि स्टेज पर एनर्जी भी दोगुनी कर देते हैं।
हिटमेकर बादशाह के जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं उनके कुछ आइकॉनिक पलों पर, जो साबित करते हैं कि वह फैंस के इतने चहेते क्यों हैं:
- कंटेस्टेंट धर्मेश के साथ इमोशनल ब्रेकडाउन वाला पल
बादशाह के सबसे इमोशनल पलों में से एक वो था जब उन्होंने कंटेस्टेंट धर्मेश के साथ गहरा कनेक्शन महसूस किया। धर्मेश ने अपनी बेटी से दूर रहने का दर्द शेयर किया, जिस पर बादशाह ने खुद को उससे जोड़ा और उसे मज़बूत बने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उसे समझाया कि इमोशन्स को अपने आर्ट पर हावी न होने दें। यह सच्चा, संवेदनशील और भावुक लम्हा बादशाह की इंसानियत और एम्पैथी को दिखाता है, जिसने दर्शकों के साथ-साथ साथी जजों का दिल भी जीत लिया।
- मनराज वीर के लिए “शगुन” वाला सरप्राइज़
मनराज वीर के यादगार परफॉर्मेंस “रुक जा ओ दिल दीवाने” के बाद बादशाह ने सिर्फ उनकी जमकर तारीफ ही नहीं की, बल्कि अपना बटुआ निकालकर उन्हें स्पेशल “शगुन” भी दिया। यह बहुत ही प्यारा और अनोखा जेस्चर था, जिसने साबित किया कि बादशाह एक ऐसे जज हैं जो टैलेंट को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अपने दिल और प्रतीकात्मक इशारों से भी सेलिब्रेट करते हैं।
- एपिक ‘मिनी-बादशाह’ वाला इंटरैक्शन
ये पल तो ऑडियंस का फेवरिट बन गया! जब एक नन्हा कंटेस्टेंट हूबहू बादशाह की तरह तैयार होकर स्टेज पर आया – चश्मा, चेन, स्वैगर, सब कुछ वही – तो बादशाह की मुस्कान रुक ही नहीं रही थी। दोनों के बीच हुई क्यूट नोक-झोंक और मस्ती से भरी बातचीत सीज़न के सबसे वायरल और हल्के-फुल्के क्लिप्स में से एक बन गई, जिसने साफ दिखाया कि बादशाह कितने फन-लविंग और एप्रोचेबल हैं।
- “स्टार वॉइसेज़” को पहले ही पहचान लेना
बादशाह में स्टार्स को पहचानने की खास नज़र है। उन्होंने इसे तब साबित किया जब उन्होंने कंटेस्टेंट्स मनराज और अंशिका की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ असली “प्लेबैक-वर्थी” है। उन्होंने न सिर्फ उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल गाइडेंस भी दी। ऐसे पलों की वजह से कंटेस्टेंट्स उन्हें सिर्फ जज नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के एक भरोसेमंद मेंटर के रूप में देखते हैं।
आने वाले एपिसोड में दर्शक एक दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट देखेंगे, जब द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट बादशाह के लिए एक स्पेशल बर्थडे रैप परफॉर्म करेगा – इंडियन पॉप-रैप के इस किंग के लिए यह एक परफेक्ट तोहफा होगा। सीज़न्स के दौरान, बादशाह सिर्फ जज नहीं रहे, बल्कि एक “बडी-मेंटॉर” बनकर उभरे हैं, जिनकी ओर कंटेस्टेंट्स सच्चे गाइडेंस, भरोसे और रियल इंडस्ट्री विज़डम के लिए देखते हैं। यह सेलिब्रेटरी पल बखूबी दिखाता है कि इंडियन आइडल के स्टेज पर आने वाली हर आवाज़ पर उनका कितना गहरा असर रहा है।
इंडियन आइडल सीज़न 16 देखें, हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर


