- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
तीसरे ओलंपिक पदक के लिए लगाऊंगा दम : सुशील
इंदौर। दो बार कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता देश के एकमात्र पहलवान सुशील कुमार अपने तीसरे पदक के लिए आशांवित है और टोक्यो ओलंपिक में भी अपना दावा मजबूत करने के लिए और कढ़ी मेहनत कर रहे है।
संक्षिप्त दौरे पर इंदौर आए सुशील ने कहा कि एशियन गेम्स में पदक न जीतना दुखद रहा, लेकिन इससे मुझे काफी सीख मिली है। चोट के कारण सुशील इस माह बुडापेस्ट में होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप में भाग नहीं ले रहे है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी चोट से जल्द ऊबरने की कोशिश करूंगा, और आगामी स्पर्धाओं में नए जोश के साथ मैट पर उतरूंगा। सुशील ने गत वर्ष इंदौर में ही राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया था।
उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ द्वारा पहली बार अंडर-23 की स्पर्धा कराना अच्छा प्रयोग है, इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा। कुश्ती में भारत का भविष्य उज्जवल है, महिला पहलवान भी काफी अच्छा कर रही है और 2020 ओलंपिक में कुश्ती में भारत को और अधिक पदक मिलेंगे। विमानतल पर सुशील कुमार का सुदेश सांगते की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सुशील कुमार देवास के हाटपिपल्या में आयोजित राष्ट्रीय शालेय अंडर-17 कबड्डी स्पर्धा के शुभारंभ करने पहुंचे।


