- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अजेय भारत-अटल भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे कार्यकर्ता: कवठेकर
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
इंदौर. भाजपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” कार्यक्रम में अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविंद कवठेकर, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, लघु उद्योग निगम मंडल अध्यक्ष बाबुसिंह रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर व क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़, महामंत्री घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष सोनू जी राठौर, पीथमपुर के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल की उपस्थिति में धार रोड स्थित रामकृष्ण बाग में सम्पन्न हुआ।
सम्मलेन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविंद कवठेकर ने कहा कि बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है। अन्य दलों में राष्ट्रीय फिर प्रादेशिक, जिला और मंडल, वार्ड और फिर बूथ इकाइयों की संरचना होती है। लेकिन हमारे संगठन में बूथ को प्राथमिक इकाई माना जाता हैं। हमारे संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक है, जिसमे हमने बूथ टोलियों का भी गठन किया है, हमारी संरचना बूथ स्तर तक है, लेकिन अब हमें बूथ को और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट की आवश्यकता है।
इसके लिए कार्यकर्ता चुनाव तक अपने दायित्व को निर्वाहन करते हुए सिर्फ अपने दायित्व व कार्यो की चिंता करें, संगठन द्वारा दिये गये कार्यों को बूथ के प्रत्येक परिवारों तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है, यदि हम अपने अपने बूथों पर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की रीति नीति पहुँचाने में सफल रहे तो मोदी जी ने जो अजेय भारत-अटल भाजपा का मूलमंत्र दिया है, उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता का मूलमंत्र लेकर कार्यकर्ता कार्य करे। चुनाव तक सिर्फ हमे बूथ पर फोकस करके कार्य करना है। बूथ के संयोजक टोली के साथ जाकर भाजपा की रीति नीति और विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करे। इस विधानसभा को अयोध्या कहा जाता है, यह हमारा गढ़ है, लेकिन हमें बूथ को और मजबूत करना है, इसके लिए हमे पन्ना प्रमुख की भूमिका को धरातल पर उतारना होगा। बूथ टोली में से ही पन्ना प्रमुखों को दायित्व देकर पन्ने पर अंकित मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर, संवाद बढ़ाये, समन्वय के साथ उसकी पार्टी के आयोजन में सहभागिता हो ऐसा प्रयास करना चाहिए।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि मैंने कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनने के बाद 100 दिन का समय देने के लिए कहा था, लेकिन अब 40 दिन बीत चुके है, अब प्रजातांत्रिक युद्ध मे 60 दिन बचे है। 5 साल में एक बार ये अवसर आता है, इसलिए हमे गर्व से सिर उठाकर जनता के बीच जाना है। क्योंकि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे विश्व का नेतृत्व करने वाले नेता है, जिन्होंने गरीब और आम आदमी को केंद्र में रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है।
एक समय था जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से मीडिया पूछती थी, कि प्रदेश की सड़कों में दो दो फीट के गड्ढे है, तब दिग्विजयसिंह हँसते हुए कहते थे, कि दो फीट के गड्ढे नही, डेढ़ फीट के गड्ढे है। यूपीए के घोटालो ने देश को शर्म सार कर दिया था, साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक रुपये का घोटाला नहीं किया। हमारी सरकार ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे हमें सिर नीचा करना पड़े, हम सिर उठाकर जनता के बीच जायेगे, क्योंकि 15 साल में हमने विकास के नये आयाम रच दिए है।
संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी से लेकर संबल तक अनेको योजनाये बनाई है। बच्चे के गर्भ में आने से लेकर गरीब मजदूरों के अंतिम संस्कार तक कि चिंता प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है।
लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री बाबुसिंह रघुवंशी ने कहा कि हम विकास के आधार पर चुनाव में जाना चाहते थे, हम नीतियों के आधार पर चुनाव में जाना चाहते थे, हम अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर चुनाव में जाना चाहते थे,जात-पात, आरक्षण, भेदभाव के मुद्दों पर नहीं जाना चाहते थे। लेकिन चुनाव के 3 महीने पहले अंतरराष्ट्रीय ताकतों के दवाब में आकर कुछ दलों ने चुनाव के मुद्दे बदल दिए। हमारी आंतरिक सामाजिक एकता को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। एट्रोसिटी एक्ट के माध्यम से जातियो को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
महापौर व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और पंडित दीनदयाल जी का अंत्योदय का मूलमंत्र का क्रियान्वयन केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में देखने को मिलता है। हर वर्ग का चिंतन प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किया है। मोदी जी और शिवराजसिंह चौहान जी द्वारा लागू योजनाओं में गरीबी और आम आदमी के उत्थान का चिंतन किया गया है।
श्रीमती गौड़ ने कहा कि हमारी विधानसभा को लखन दादा की अयोध्या कहा जाता है, और अयोध्या इसलिए कहा जाता है, क्योंकि आप जैसे परिश्रमी कार्यकर्ता इस विधानसभा में है। आपके परिश्रम और लगनशीलता के कारण ही इस विधानसभा को पूरे प्रदेश में अयोध्या का दर्जा दिया जाता है। लखन दादा ने एक झंडे से चुनाव लड़कर राजनैतिक शुचिता का परिचय दिया था, उसे आगे बढ़ाते हुए हम सबको प्रत्येक बूथ पर भाजपा का विजय ध्वज फहराना है। कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटकर हर बूथ को जितने का संकल्प ले, यही लखन दादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सम्मेलन में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सैनिक परिवारों का सम्मान भी किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व पार्षदों के सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर कमल वाघेला, देवकीनंदन तिवारी,गुलाब ठाकुर, प्रीतम लूथरा, महेश कुकरेजा, जयश्री जातेगावकर सरिता मंगवानी, कंचन गिडवानी, राजेश शुक्ला, सुधीर देड़गे, भारत पारख, विनीता धर्म, लक्ष्मी हेमंत, लता लड्ढा, ज्योति तोमर, भारत रघुवंशी, प्रकाश राठौर, रविन्द्र सिंह गौड़ आदि उपस्थित थे।


