- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतीय डाक विभाग का स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
भारतीय डाक विभाग द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा का आयोजन संपूर्ण इन्दौर परिक्षेत्र में आयोजित किया गया ।
पोस्टमास्टर जनरल इन्दौर परिक्षेत्र श्री राकेश कुमार एवं निदेशक डाक सेवाऐं इन्दौर परिक्षेत्र श्रीमती प्रीती अग्रवाल के द्वारा कर्मचारी कॉलोनी डाककुंज मनोरमागंज इन्दौर में पौधारोपण किया गया।
स्वच्छता ही सेवा ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रख इन्दौर डाक परिक्षेत्र पोस्टमास्टर जनरल एवं निदेशक डाक सेवाऐं इन्दौर द्वारा इन्दौर जीपीओ परिसर में समस्त अधिकारियो व कर्मचारियों को स्वच्छता की आवश्यकता व अनिवार्यता पर संबोधन दिया गया व स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई ।
डाककुंज डाक कॉलोनी मनोरमागंज इन्दौर में विशेष आंतरिक व बाहरी स्वच्छता अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया। डाक विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा डाक कॉलोनी में स्वच्छता श्रमदान कर साफ-सफाई व स्वच्छता के कार्य किये गये ।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान इन्दौर परिक्षेत्र अंतर्गत 8 डाक संभागो के 40 प्रशासनिक कार्यालयों, 306 डाकघरो, 2157 शाखा डाकघरो, 03 मेल ऑफिस, 29 डाक कालोनियों में साफ सफाई व स्वच्छता का कार्य डाक विभाग के स्टॉफ द्वारा किया गया ।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कुल 30 क्विंटन ओल्ड रिकॉर्ड , 03 क्विंटन ई-वेस्ट , 02 क्विंटन पुराने अनुपयोगी फर्नीचर का निपटान किया गया।
उक्त पखवाड़े के दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा अधिसूचित कार्ययोजना अनुसार स्वच्छता के समस्त कार्य किये गये । डाक विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की प्रत्येक दिवस की स्वच्छता गतिविधि निर्धारित की गई थी जो कि, स्वच्छता श्रमदान, कार्यालयों एवं डाक कॉलोनीयों की बाहरी व आंतरिक स्वच्छता , शौचालयों की स्वच्छता , पौधारोपण , स्वच्छता जागरूकता रैली , स्वच्छता वर्कशाप , स्वच्छता श्रमदान व प्रभातफेरी , पुराने अनुपयोगी कालातित रिकॉर्ड व सामान का निपटान , सोशल मीडिया पर स्वच्छता जागरूकता अभियान , स्लोगन के माध्यम से प्लॉस्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु जनजागृति इत्यादि विविध गतिविधियों का समावेश था ।
निदेषक डाक सेवाएँ द्वारा रेल डाक सेवा ईकाई का दौरा किया गया एवं उनकी अध्यक्षता में स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया जाकर स्वच्छता ही सेवा को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया गया ।
गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय इन्दौर सभागार में पोस्टमास्टर जनरल , इन्दौर डाक परिक्षेत्र , श्री राकेश कुमार एवं निदेशक डाक सेवाऐं इन्दौर परिक्षेत्र, श्रीमती प्रीती अग्रवाल की उपस्थिति में स्वच्छता सेमिनार का आयोजन कर स्वच्छता की अनिवार्यता, स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण कार्य मानने जैसे विषय पर उद्बोधन दिया जाकर पखवाड़े का समापन किया गया ।


