- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी ने इंदौर में अपने दूसरे स्टोर के लॉन्च के साथ मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया
इंदौर, 16 जनवरी, 2026: इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी ने आज बड़े गर्व के साथ मध्य प्रदेश के व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र, इंदौर में अपने दूसरे स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की। इंदौर को अपनी शानदार धरोहर, शानो-शौकत और बेहतरीन लाइफस्टाइल के उभरते शहर के तौर पर जाना जाता है, जो आज के जमाने की प्रगति और पुरानी परंपराओं का एक बेजोड़ संगम है। इस तरह का ज़िंदादिल माहौल इंद्रिया के मिशन के लिए एकदम सही है: क्योंकि यह ब्रांड भारत की बेमिसाल कारीगरी को नए जमाने के डिजाइनों के साथ मिलाकर ऐसे गहने पेश करता है, जिसमें हमेशा कायम रहने वाली परंपरा के साथ-साथ आज के दौर की सुंदरता की भी झलक दिखाई दे।
इंदौर में इंद्रिया का यह नया स्टोर ग्राहकों को सुकून के साथ खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो गहनों के जरिए आधुनिक कला को पेश करने के ब्रांड के वादे को दर्शाता है। इस स्टोर के हर कोने को काफी सोच-समझकर बनाया गया है, जिसमें एक ब्राइडल लाउंज और खास तौर पर तैयार किए गए कारीगरी रूम के साथ-साथ 28,000 से ज़्यादा बेहद खूबसूरत डिज़ाइनों की विशाल प्रदर्शनी मौजूद है। यह इंदौर शहर के गहनों की अपनी शानदार परंपरा और कला की बारीकियों को परखने के खास अंदाज को बखूबी दिखाता है। इस विस्तार के ज़रिए, इंद्रिया ने अपनी ज़िंदादिल संस्कृति के लिए मशहूर इंदौर में ग्राहकों के लिए परंपराओं में रची-बसी और नए जमाने की कारीगरी से तैयार की गई सच्ची खूबसूरती को पेश करना जारी रखा है।
इस लॉन्च के साथ, इंद्रिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अब देश भर में ब्रांड के स्टोर्स की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ अहमदाबाद, जयपुर और कटक जैसे प्रमुख शहरों में भी ब्रांड की मौजूदगी तेज़ी से बढ़ रही है। इंदौर में इस दूसरे स्टोर के शुभारंभ से यह जाहिर है कि, इंद्रिया सबसे बेहतरीन कारीगरी को मध्य भारत के ग्राहकों के लिए सुलभ बनाने के अपने इरादे पर अटल है।
इंद्रिया के सीईओ, श्री संदीप कोहली ने कहा , “इंदौर में हमारे पहले स्टोर के शुभारंभ के बाद से ही, यहाँ के लोगों ने असली कारीगरी और नए जमाने की सुंदरता को खूब पसंद किया है। हमारे दूसरे स्टोर का लॉन्च, सही मायने में इस शहर में लग्ज़री पसंद करने वालों के बढ़ते दायरे और मध्य प्रदेश के लोगों के साथ इंद्रिया के जुड़ाव को और मज़बूत करने की हमारी चाहत का सबूत है। हमने अपने कलेक्शन को यहाँ की परंपरा और स्टाइल को लेकर लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बड़ी बारीकी से डिज़ाइन किया है, ताकि हर आभूषण अपनी खूबसूरती और अनोखी कारीगरी की कहानी बयां करे।”
आदित्य बिरला ग्रुप का इंद्रिया ज्वेलरी, गहनों की खरीदारी के अनुभव को बिल्कुल नया रूप दे रहा है, और इंदौरवासियों को एक ऐसी दुनिया के करीब ला रहा है जहाँ परंपरा और भविष्य के उम्दा डिज़ाइन वाले गहनों का शानदार मेल नज़र आता है।


