- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026’ समारोह में प्रदान किया सम्मान
मुंबई, 11 मार्च, 2026: मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, श्री एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित बिजनेस भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र के साथ-साथ समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। पुरस्कार वितरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस अवसर पर लोकमत के चेयरमैन श्री विजय दरड़ा, कई मंत्री, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा प्रस्तुत यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने नेतृत्व और उपलब्धियों से न सिर्फ उद्योगों को नई दिशा दी है, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। एम. पी. अहमद को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय उद्यमी सफर और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को वैश्विक स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर तथा भारतीय मूल का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर बनाने में निभाई गई भूमिका के लिए दिया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा, “लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में बिज़नेस भूषण अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सम्मान पूरे मलाबार परिवार की सामूहिक प्रतिबद्धता और हमारे ग्राहकों द्वारा वर्षों से हम पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है। हमारी यात्रा सभी हितधारकों की सामूहिक प्रगति के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें जिम्मेदारी, ईमानदारी और समाज के लिए स्थायी मूल्य सृजित करने की प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती है। हम हर काम में उत्कृष्टता हासिल करने के अपने प्रयास को जारी रखेंगे।”
1993 में स्थापित मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जिम्मेदार और पारदर्शी ज्वेलरी रिटेल को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। कंपनी ने रोजगार सृजन, संगठित रिटेल इकोसिस्टम को मजबूत करने और विश्वस्तरीय डिज़ाइन व सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आज यह ब्रांड भारत का एक सच्चा प्रतिनिधि बनकर उभरा है, जो अपनी कारीगरी और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है। वर्तमान में कंपनी के 14 देशों में 425 शोरूम हैं। डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रिटेल तक पूरी वैल्यू चेन को एकीकृत करके ब्रांड ने ज्वेलरी उद्योग को नई दिशा दी है।
महाराष्ट्र मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, जहां प्रमुख शहरों में कंपनी के 34 शोरूम संचालित हो रहे हैं। इस विस्तार से रोजगार बढ़ा है, संगठित ज्वेलरी इकोसिस्टम मजबूत हुआ है और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले डिज़ाइनों तक अधिक पहुंच मिली है। राज्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कंपनी ने 2029 तक महाराष्ट्र में 64 स्टोर तक विस्तार का लक्ष्य रखा है।
श्री अहमद ने बिजनेस बढ़ाने के साथ-साथ समाज की भलाई को भी हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कंपनी की शुरुआत से ही एक नियम बनाया है कि वे अपने मुनाफे का 5% हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाएंगे। यह पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के लिए घर बनाने और महिला सशक्तिकरण जैसे जरूरी कामों पर खर्च किया जाता है, जिससे समाज के हर वर्ग को फायदा मिल रहा है।
प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी श्री अहमद को ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार मिलना इस बात का प्रमाण है कि वे भारत के सबसे सम्मानित बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। उनका काम करने का तरीका और उनके ऊंचे विचार न केवल आज के उद्यमियों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि भविष्य की कंपनियों के लिए भी एक बेहतरीन मिसाल हैं कि कैसे व्यापार और समाज की सेवा साथ-साथ की जा सकती है।


