- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इत्ती सी खुशी में सारा बनी अन्विता की रक्षक, मगर छिपे हुए मकसद के साथ
मुंबई, अप्रैल 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के दिलों को लगातार जोड़ रहा है। अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) और विराट (रजत वर्मा) अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखते हैं। निजी संघर्षों, गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार अन्विता और विराट की बहुप्रतीक्षित शादी हो जाती है, जो खुशियों और नई शुरुआत का पल लेकर आती है।
आने वाले एपिसोड्स में सारा (भूमिका गुरंग) विराट से संपर्क करती है और उसे अन्विता के सामने उनका अतीत बताने के लिए उकसाती है। जब अन्विता गलती से सुन लेती है कि सारा और विराट कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे, तो वह परिपक्वता दिखाते हुए इसे नजरअंदाज कर देती है। सारा ऊपर से अन्विता और विराट के रिश्ते को स्वीकार करती हुई दिखती है, लेकिन अंदर ही अंदर एक गहरी चाल चलना शुरू कर देती है। वह धीरे-धीरे अन्विता की जिंदगी में जगह बनाने लगती है। वह ऐसे संकट हल करती है, जिन्हें वह खुद ही पैदा करती है और इस तरह अन्विता का भरोसा और प्रशंसा हासिल करती है। साथ ही, वह खुद को एक दुःखी शादी में फंसी हुई दिखाकर विराट की सहानुभूति पाने की कोशिश करती है। जब विराट के बिज़नेस पर संकट आता है, तो सारा रक्षक बनकर सामने आती है और विराट उसके साथ प्रोफेशनली हाथ मिलाता है। भरोसे और हमदर्दी में अंधे होकर अन्विता और विराट दोनों ही सारा की असली नीयत को नहीं देख पाते और धीरे-धीरे वह उनकी जिंदगी पर काबू पाने लगती है।
क्या सारा अन्विता और विराट के बीच दरार डालने में कामयाब होगी या अन्विता समय रहते सारा का खतरनाक खेल पकड़ लेगी?
सुम्बुल तौकीर, जो अन्विता का किरदार निभा रही हैं, कहती हैं, “अन्विता दिल से जीती है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी है। वह लोगों पर भरोसा करती है और हमेशा विश्वास चुनती है, यही इस ट्रैक को इतना दिलचस्प बनाता है। मुझे सबसे ज्यादा यह आकर्षक लगता है कि कैसे धीरे-धीरे उसका भरोसा परखा जाने लगता है और उसे इसका एहसास भी नहीं होता। सारा की एंट्री एक जटिल बदलाव लाती है। ऊपर से सब कुछ शांत लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर दर्शक एक अंडरकरंट महसूस कर सकते हैं। एक वक्त ऐसा आता है जब अन्विता सारा को एक भरोसेमंद इंसान मानने लगती है, जैसे वह अकेली शख्स है जो मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़ी होती है।”
देखिए इत्ती सी खुशी, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।


