- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
अब तृप्ति डिमरी होंगी विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया का चेहरा, अपैरल ग्रुप ने किया ऐलान
दिल्ली, अप्रैल 2026: ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, अपैरल ग्रुप ने एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, तृप्ति डिमरी को विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया की पहली ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
विक्टोरिया सीक्रेट, जिसमें इसके प्रमुख ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट और पिंक शामिल हैं, ने भारत में अपना समर सिग्नेचर कैंपेन लॉन्च किया है। ये ब्रांड्स आत्मविश्वास, खुशी और आकर्षण को बढ़ावा देने पर फोकस करते हैं। इस कैंपेन में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और नई ब्रांड एंबेसडर तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। समर सिग्नेचर कलेक्शन में आरामदायक और आसानी से पहनने वाली लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल हैं, जिनमें ब्रांड का सिग्नेचर स्ट्राइप डिज़ाइन देखने को मिलता है। इस कलेक्शन की सादगी और ग्लैमर के साथ तृप्ति का सहज आत्मविश्वास इस कैंपेन को और भी खास बनाता है।
इस कलेक्शन में सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो टी-शर्ट, वायरलेस ब्रा और सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो पैंटी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो रोज़मर्रा के आराम के लिए बनाए गए हैं। वहीं, स्लीपवेयर में सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन स्लिप और सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन लॉन्ग पायजामा सेट शामिल हैं, जो आराम के साथ हल्कापन और लक्ज़री एहसास देते हैं। इसके साथ ही समर सिग्नेचर के साथ कूल एयर कलेक्शन और कैंपेन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। इसमें कूलब्रा शामिल है, जो खास फैब्रिक से बना है और पहनने पर ठंडक का एहसास देता है, साथ ही जल्दी सूखने वाला और बेहद सॉफ्ट है, जिसे दिन से रात तक आसानी से पहना जा सकता है।
उक्त घोषणा पर बात करते हुए, अपैरल ग्रुप इंडिया के सीईओ अभिषेक बाजपेयी ने कहा, “भारत विक्टोरिया सीक्रेट के लिए तेजी से बढ़ता हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण मार्केट है। तृप्ति डिमरी आज की उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो आत्मविश्वास, अपनी अलग पहचान और ग्लोबल फैशन सेंस को महत्व देती है।”
इस साझेदारी पर तृप्ति डिमरी ने कहा, “विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूँ। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो हर महिला की अपनी पहचान को सेलिब्रेट करता है और उसे आत्मविश्वास के साथ खुद को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। सिग्नेचर कूलब्रा और समर सिग्नेचर कलेक्शन खास तौर पर आराम और सहजता पर आधारित हैं और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई।”
पिछले कुछ वर्षों में अपैरल ग्रुप भारत में विक्टोरिया सीक्रेट की उपस्थिति का लगातार विस्तार कर रहा है। प्रमुख महानगरों में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ, कंपनी अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए एक मजबूत ओम्नीचैनल अनुभव भी तैयार कर रही है। तृप्ति डिमरी की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि ब्रांड भारत में अपने निवेश को और बढ़ाने तथा फैशन के प्रति विशेष रुझान रखने वाले भारतीय ग्राहकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने के लिए कार्यरत है।


