- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’, साड़ियों का आधुनिक कलेक्शन ताकि आप कभी एक जैसी न दिखें
लाइटवेट साड़ियों की रेंज, मात्र रु 3499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध
नेशनल, 25 मई, 2026: आज के दौर में जश्न का अंदाज़ अधिक निजी, अभिव्यक्तिपूर्ण और स्टाइल के प्रति सजग हो रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा लेकर आए हैं साड़ियों का आधुनिक कलेक्शन, जिसे खासतौर पर आज के दौर की महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो हर मौके के लिए अनुकूल, सहज और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। मात्र रु 3499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध इस कलेक्शन में किफ़ायती दाम पर फैशनेबल साड़ियां उपलब्ध हैं, जो अपने बेहतरीन डिज़ाइन एवं आकर्षण के साथ आपको अनूठा आत्मविश्वास देती हैं। लाईटवेट और फ्लोइ फैब्रिक से बना इनाया कलेक्शन, आराम और खूबसूरती का अनूठा संयोजन है, जिसमें हर मौके के लिए अनुकूल साड़ियां हैं, इन्हें आप अपने किसी खास जश्न में, या जीवन के किसी खास मौके पर, शादियों से पहले के उत्सवों में या सामाजिक समारोहों में पहन सकती हैं।
प्रकृति और ब्रह्मांड की अनंत गति से प्रेरित, जहाँ हर चीज़ निरंतर, भव्य तरीके से बदल रही है, यह कलेक्शन फूलों के चित्रों, विकसित होती आकृतियों और आकाशीय ज्यामितीय प्रभावों से जीवंत हो उठता है। प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित रंग, सुबह की कोमलता से लेकर शाम की समृद्धि और खिलते हुए फूलों तक का चित्रण इस कलेक्शन को गहराई और गर्माहट से भर देता है।
लॉन्च के अवसर पर श्री अनिरबन बैनर्जी, रीटेल हैड, तनाएरा, ने कहा, ‘‘हमारा ब्राण्ड मुख्य रूप से खास मौकों के परिधानों पर ध्यान केंद्रित करता है, तकरीबन 60-70 फीसदी बिक्री इसी सेगमेन्ट में होती हैं। आज की महिलाएं खास मौकों पर पहने जाने वाले परिधानों पर विशेष रूप से ध्यान देती हैं। वे चाहती हैं, हर जश्न उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुआंे में निखार लाए। ‘कभी एक जैसा न दिखने’ की अवधारणा से प्रेरित इनाया कलेेक्शन उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे हर मौके पर अलग, अभिव्यक्तिशील और भव्य दिखाई दें। किफ़ायती दाम पर उपलब्ध इस रेंज के माध्यम से हम ऐसे ‘ऑकेज़न वियर’ पेश करना चाहते थे, ताकि महिलाएं अपने स्टाइल के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंटकर सकें और आत्मविश्वास एवं आत्म-अभिव्यक्ति के साथ हर पल को अपना सकें।’’
इस गर्मियों के शादी के सीज़न में, तनाएरा के ‘ऑकेजन वियर’पोर्टफोलियो को और मज़बूत बनाने के लिए द वैली ऑफ़ फ्लावर्स और रास कलेक्शन पेश किए गए हैं। ये दोनों ही कलेक्शन खास मौकों के लिए कला, संस्कृति और आधुनिक डिज़ाइन पर आधारित पहनावे की अनोखी झलक दिखाते हैं। द वैली ऑफ़ फ्लावर्स- पहाड़ों के नज़ारों और फूलों की बारीक कारीगरी से प्रेरित है। जो रोमांस, रंगों और चमक को खूबसूरत साड़ियों में ढालता है, जिन्हें खास तौर पर शादियों और त्योहारों के लिए तैयार किया गया है।
ये सभी कलेक्शन खास मौकों के लिए ऐसा वार्डरोब बनाते हैं, जो बेहद लुभावना और मन की गहराई तक छूने वाला है। उपभोक्ता अपने नज़दीकी तनाएरा स्टोर या ऑनलाईन www.taneira.comपर इस कलेक्शन को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।


