- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
द पार्क इंदौर में शुरू हुआ ‘पासपोर्ट संडे ब्रंच’, हर रविवार मिलेगा एक नए देश के स्वाद का अनुभव
• हर मेहमान को मिलेगा कस्टमाइज्ड पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और इमिग्रेशन स्टैंप, 6 पासपोर्ट संडे ब्रंच पूरे करने पर 7वां ब्रंच रहेगा फ्री
इंदौर, 25 जुलाई 2026। अगर हर रविवार आपका पासपोर्ट एक नए देश की मुहर से भरने लगे, बोर्डिंग पास हाथ में हो और सामने उस देश के असली स्वाद परोसे जाएं, तो कैसा लगेगा? द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में इसी कल्पना को हकीकत में बदलते हुए ‘पासपोर्ट संडे ब्रंच’ की शुरुआत की गई है। “माय जर्नी. योर ब्रंच. द वर्ल्ड. ऑन योर प्लेट.” थीम पर आधारित इस अनोखे कॉन्सेप्ट में हर रविवार मेहमान एक नए देश की पाक संस्कृति, नए फ्लेवर्स और वहां के खास व्यंजनों का अनुभव करेंगे, मानो बिना विदेश गए दुनिया की नई यात्रा पर निकल पड़े हों।
इस पूरी यात्रा के सूत्रधार हैं ‘शेफ पार्क’, जो एक ट्रैवलर शेफ के रूप में दुनिया के 12 देशों की यात्रा कर वहां के स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक फ्लेवर्स और फूड कल्चर का अनुभव लेकर लौटे हैं। अब वे हर रविवार अपनी इस पाक यात्रा का एक नया अध्याय इंदौर के लोगों के सामने पेश करेंगे। इस सीरीज़ में थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, तुर्किये, इटली, फ्रांस, स्पेन, मैक्सिको, अमेरिका, पेरू, ब्राज़ील और मिस्र जैसे देशों की थीम पर विशेष ब्रंच आयोजित किए जाएंगे, जहां हर रविवार एक नए देश के व्यंजनों और माहौल का अनुभव मिलेगा।
इस ब्रंच को केवल भोजन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे एक यादगार ट्रैवल एक्सपीरियंस बनाया गया है। प्रत्येक मेहमान को होटल की ओर से एक कस्टमाइज्ड पासपोर्ट और बोर्डिंग पास दिया जाएगा। जिस देश की थीम वाला ब्रंच होगा, उसमें शामिल होने पर उसी देश का इमिग्रेशन स्टैंप मेहमान के पासपोर्ट पर लगाया जाएगा। इस तरह हर रविवार उनका पासपोर्ट एक नई यात्रा और नए स्वाद की याद अपने साथ जोड़ता जाएगा।
यात्रा का रोमांच यहीं खत्म नहीं होगा। होटल ने मेहमानों के लिए एक विशेष रिवॉर्ड प्रोग्राम भी तैयार किया है। जो मेहमान 6 पासपोर्ट संडे ब्रंच में शामिल होकर अपने पासपोर्ट पर छह देशों के स्टैंप हासिल कर लेंगे, उन्हें होटल की ओर से 7वां पासपोर्ट संडे ब्रंच निशुल्क मिलेगा। यानी जितनी ज्यादा यात्राएं, उतना बड़ा इनाम।
द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “आज के समय में लोग अच्छे भोजन के साथ ऐसा अनुभव चाहते हैं जिसे वे महसूस करें और याद रखें। ‘पासपोर्ट संडे ब्रंच’ इसी सोच का परिणाम है। हमने भोजन, यात्रा और संस्कृति को एक साथ जोड़कर ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जहां हर रविवार मेहमान बिना विदेश गए दुनिया के एक नए देश के स्वाद, परंपराओं और माहौल का अनुभव करेंगे। ‘शेफ पार्क’ की यात्रा से प्रेरित यह पहल हर ब्रंच को एक नई डेस्टिनेशन में बदल देगी। कस्टमाइज्ड पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और इमिग्रेशन स्टैंप इस अनुभव को और भी खास बनाते हैं। हमें विश्वास है कि यह कॉन्सेप्ट इंदौर के फूड लवर्स और ट्रैवल पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव साबित होगा।”


