- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
ग्रे शेड करना चुनौतीपूर्ण: जेनिफर विंगेट
सेट पर ही सीखी एक्टिंग: हर्षद
अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए बेपनाह में जोया अर्थात जेनिफर विन्गेट का कहना था, “जोया’ जिन सब हालातों से गुजरी है, उसके साथ उसकी शख्सियत का पूरा कायापलट होना अटल है। एक कम बोलने वाली, स्वतंत्र लड़की से बड़ी होकर, अब वह एक स्वतंत्र और लगभग पूरी तरह से निडर महिला बन चुकी है। समय के साथ, उसने आदित्य के साथ मिलकर, जो अंतत: उसकी मुख्य सहारा बन गया है, अपनी लड़ाइयां खुद लड़ने, अपने पति एवं नमिता की मृत्यु के लिए न्याय हासिल करने का आत्मविश्वास भी पा लिया है। जोया का किरदार निभाना काफी आनंददायक रहा है क्योंकि उसके साथ अनेक भावनाएं जुड़ी हैं – वह भोली-भाली और पवित्र है लेकिन जब जरूरत पड़े तो ताकतवर एवं साफदिल भी है। यह काफी मजेदार सफर रहा है।”
इंदौर में अपने आगमन के बारे में, जेनिफर का कहना था, “मैं इंदौर वापस आकर बहुत उत्तेजित हूँ। मुझे इस शहर, इसके खाने और खास तौर पर यहां के लोगों से प्यार है। हमें अपने प्रंशसकों से मिलने वाली गर्मजोशी, प्यार और समर्थन का हमारे लिए बहुत अहमियत है और हम उसकी वाकई कदर करते हैं।”
हरशद चोपड़ा उर्फ आदित्य हुडा का कहना था, “बेपनाह प्यार और धोखे की अनूठी कहानी को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है जो दो लोगों की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल डालती है। अभी तक का सफर हम दोनों के लिए काफी कुछ सिखाने वाला रहा है। हमारे प्रंशसक अपने अनंत प्यार एवं समर्थन के साथ जो शानदार प्रतिक्रिया न्यौछावर कर रहे हैं, उसे देखकर बहुत जबर्दस्त महसूस होता है। इंदौर आना हमेशा आनंददायक रहा है, यहां के लोग बहुत जिंदादिल और स्वागत करने वाले हैं। मैं मूँग की कुछ स्वादिष्ट कचौड़ियां खाने और मशहूर इंदौरी फरसन अपने साथ वापस ले जाने का इंतजार कर रहा हूँ।”


