- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
• ‘पीआर एंड कम्युनिकेशंस’ श्रेणी के लिए 15वें क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2026 प्राइम पीआर को सम्मानित किया गया
इंदौर, 9 सितंबर 2026: सबसे युवा और सबसे तेजी से बढ़ती पब्लिक रिलेशंस फर्म, प्राइम पीआर को ‘पीआर एंड कम्युनिकेशंस’ श्रेणी में 15वें क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया। प्राइम पीआर को यह अवार्ड माननीय राज्य मंत्री डॉ. जयरामभाई गामित, मुख्य अतिथि, डॉ. प्रशांत कोराट, गुजरात भाजपा महामंत्री, विशिष्ट अतिथि के रूप में और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशिता दत्ता सेलिब्रिटी अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन क्वालिटी मार्क ट्रस्ट द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा के तहत 24 अगस्त, 2026 को नारायणी हाइट्स, अहमदाबाद में किया गया।
2020 में स्थापित प्राइम पीआर, भारत भर के 60 से अधिक शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। प्राइम पीआर की टीम साल में 365 दिन काम करती है, जिसमें पीआर प्रोफेशनल और पब्लिसिस्ट, स्ट्रेटेजिस्ट और इन्फ्लुएंसर, लिंग्विस्ट और मीडिया मैनेजर शामिल हैं। प्राइम पीआर उभरते स्टार्ट-अप के साथ-साथ एमएसएमई और मेक इन इंडिया परियोजनाओं के साथ भी काम करता है।
इस अवसर पर, प्राइम पीआर के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री फूल हसन ने कहा कि “प्राइम पीआर, पीआर प्रोफेशनल के लिए काम के दौरान लगातार सीखने-समझने और विकास का मजबूत समर्थक है। हर तरह के प्रोजेक्ट करने में सक्षम, हमारा नेटवर्क टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में फैला हुआ है। हमारी टीम उच्च-गुणवत्ता वाली परियोजनाएं पूरी करने और अपने ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने में भरोसा रखती है और अपने मीडिया कौशल की वजह से प्रतिष्ठित है। क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2026 में हमें जो सम्मान मिला है, उससे हमारा मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में हम अधिक रचनात्मक और रणनीतिक कौशल के साथ काम करेंगे। ”
प्राइम पीआर अपने ग्राहकों को सेवाओं की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जिसमें पब्लिक रिलेशंस, ब्रांड मैनेजमेंट, प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, रिलीज का प्रचार-प्रसार, पीआर एनालिसिस, प्लानिंग एवं स्ट्रेटजी के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर्स मैनेजमेंट, इमेज बिल्डिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट, इन्वेस्टर रिलेशंस शामिल हैं। प्राइम पीआर सरकार और सार्वजनिक मामलों के जनसंपर्क का भी काम देखता है। प्राइम पीआर के पास उच्च-स्तरीय प्रभावी पहलों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने का व्यापक अनुभव है जो ब्रांड एक्सपोज़र करने और रेवेन्यू बढ़ाने में सक्षम हैं।
फूल हसन ने कहा कि “हम अपने ग्राहकों की ज़रूरतों को समझते हैं, चाहे वे कॉरपोरेट हों, या डॉक्टर, बैंकर या अन्य सामाजिक राय बनाने वाले व्यक्ति हों, जो समाज में विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है, इसलिए हम अपनी सर्विस, आर्टिकल प्लेसमेंट के ज़रिये, समय पर अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। डिजिटल रूप से मजबूत और रणनीतिक रूप से कुशल, प्राइम पीआर एक सतत प्रक्रिया के माध्यम से पब्लिक रिलेशंस और कम्युनिकेशन के लिए सुव्यवस्थित पद्धति को अपनाता है, ताकि हम अपने ग्राहकों के निर्धारित उद्देश्यों को हासिल कर सकें, क्योंकि हमारे ग्राहकों की वास्तविक संतुष्टि ही हमारा आदर्श वाक्य है।”
पिछले 18 वर्षों से एक वरिष्ठ पीआर एवं कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट के तौर पर काम कर रहे, फूल हसन, भारतीय कॉरपोरेट के कई महत्वपूर्ण इवेंट आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाई है। वह ब्रांड एक्टिवेशन, मीडिया रिलेशंस, पब्लिक रिलेशंस और प्रेस कॉन्फ्रेंस के विशेषज्ञ हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, आईसीआईसीआई, पेप्सिको, आईफा अवार्ड्स, अमेज़ॅन इंडिया, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी लाइफ, पीजीआई, ओर्रा, टैफे, मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया, आसुस इंडिया, मैनकाइंड फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, मैरिको, सीआईआई और कई अन्य कंपनियों ने अपने कई प्रमुख सफल प्रोजेक्ट में फूल हसन के योगदान की सराहना की है।
‘क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2026’ में मिली यह मान्यता ‘प्राइम पीआर’ के सफ़र में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पूरे भारत में इनोवेटिव, स्ट्रैटेजिक और प्रभावी 360° पीआर और कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है।


