- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
इंदौर। लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी ब्रांड द पार्क इंदौर ने श्री अमित भाटिया को अपना जनरल मैनेजर नियुक्त किया है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में 19 वर्षों के अनुभव के साथ श्री भाटिया अब होटल के संचालन, अतिथि सेवाओं, व्यवसाय विकास और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अपने करियर के दौरान श्री भाटिया ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित ब्रांड्स द ओबेरॉय, द लीला, जेडब्ल्यू मैरियट और हयात के साथ विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्य किया है। वे फूड एंड बेवरेज ऑपरेशंस, होटल मैनेजमेंट, कॉस्ट मैनेजमेंट, कैटरिंग, यील्ड मैनेजमेंट और प्री-ओपनिंग प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता रखते हैं। उन्होंने बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है।
समकालीन डिजाइन, जीवंत माहौल और विशिष्ट आतिथ्य अनुभवों के लिए प्रसिद्ध द पार्क इंदौर में 120 आधुनिक एवं सुसज्जित कमरे और सुइट्स हैं, जिन्हें बिज़नेस और अवकाश दोनों तरह के यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इंदौर के प्रमुख अपस्केल क्षेत्र में स्थित यह होटल मेहमानों को ठहरने, भोजन, कार्य और उत्सव के लिए एक जीवंत एवं विशिष्ट अनुभव प्रदान करता है, जो ब्रांड के Anything But Ordinary™ दर्शन को साकार करता है।
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के प्रबंध निदेशक श्री विजय दीवान ने कहा, “हमें श्री अमित भाटिया का द पार्क होटल्स परिवार में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। संचालन प्रबंधन में उनकी सिद्ध विशेषज्ञता, व्यावसायिक समझ और लोगों को साथ लेकर चलने वाली नेतृत्व शैली उन्हें द पार्क इंदौर के अगले विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाती है। उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की हमारी रणनीति के तहत उनका संचालन उत्कृष्टता और प्रतिभा विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण होटल की प्रतिस्पर्धी क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा हमारे अतिथियों, सहयोगियों और अन्य हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा।”
द पार्क इंदौर की स्वामित्व कंपनी अष्टविनायक लीजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री आनंद गोयल ने कहा, “श्री अमित भाटिया का अनुभव और नेतृत्व क्षमता द पार्क इंदौर की विकास यात्रा को नई गति देंगे।। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में होटल अतिथि सेवाओं और संचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।”
अपनी नियुक्ति पर श्री अमित भाटिया ने कहा, “द पार्क इंदौर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि मेहमानों को बेहतरीन अनुभव मिले, टीम को सशक्त बनाया जाए और होटल को उत्कृष्ट सेवा एवं नवाचार के नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”
श्री अमित भाटिया के नेतृत्व में द पार्क इंदौर अपनी सेवा गुणवत्ता को और मजबूत करने, अतिथि संतुष्टि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा नए व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। होटल का लक्ष्य मध्य भारत के प्रमुख हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशंस में अपनी मजबूत पहचान को और सुदृढ़ करना है।


