- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शशि थरूर ने महादेव का अपमान किया, राहुल इसके लिए माफी मांगे: संबित पात्रा
इंदौर. राहुल गांधी आज इंदौर आकर महांकाल जा रहे है एक ओर राहुल गांधी महांकाल मंदिर जाकर दर्शन करते है वही दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता शिवलिंग पर चप्पल मारने की बात करते है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हिन्दू धर्म की आस्था के केन्द्र भगवान महादेव महांकाल का अपमान किया. शशि थरूर ने हिन्दू धर्म व महांकाल भगवान पर टिप्पणी करते हुए कहा शिवलिंग पर बिच्छू बैठा हो, उसे चप्पल से मारना होगा, आपने शिवलिंग पर चप्पल मारने जैसे घोर निंदनीय टिप्पणी भगवान शिवजी के लिये की है. राहुल इसके लिए माफी मांगे और थरूर को पार्टी से निष्कासित करें.
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने शर्मनाक टिप्पणी करते हुए भगवान महाकाल और पूरे प्रदेश के अपमान किया है. राहुल गांधी से इस कृत्य के लिये माफी मांगे के लिये कहा और महांकाल का अपमान करने वाले शशि थरूर को तुरंत कांग्रेस पार्टी से बाहर करें.
उन्होंने राहुल गांधी से पूछा आप कैसे जनैऊधारी हो, आपका गौत्र क्या है. कुछ लोग कहते है कि उनका गौत्र वैटिकन है, उस पर राहुल गांधी को स्पष्टीकरण देना चाहिए. राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने तो भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया था और कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं.
शिवराज अकेले मैदान में
राफेल के सवाल पर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास तथ्य है तो वे कोर्ट क्यों नहीं जाते? राफेल मामले में कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल हुई है. राफेल का मतलब है राहुल फेल. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी को नरेन्द्र मोदी एक आंख नहीं भाते हैं इसलिए वे उनको लेकर कुछ न कुछ टिप्पणी करते रहते हैं. प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस का कोई नेता मैदान में नहीं है. शिवराजसिंह चौहान अकेले मैदान में है. कांग्रेस की दिल्ली में बैठकर सरकार चलाने की योजना समाप्त हो चुकी है. अब तो जनता के बीच ही रहना होगा.
200 से अधिक सीटों पर जीतेंगे
उन्होंने 2019 के चुनाव में जीत को लेकर कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस को केवल हार मिली है. इसलिए वह चुनाव भी हम 300 से अधिक सीटों से जीतेंगे. वहीं मध्यप्रदेश में भी 200 से अधिक सीटों पर जीतेंगे. हिंदुओं का अपमान करने वाला शासन में नहीं आ सकेगा. वहीं एट्रोसिटी एक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास. पत्रकार वार्ता में उनके भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सर्वेश तिवारी, जयप्रकाश मूलचंदानी, आलोक दुबे, ठाकुर आदि उपस्थित थे।


