- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रोफेशन में सफलता हेतु सही कम्युनिकेशन स्किल्स का होना आवश्यक
इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स पर सेमिनार
इंदौर. आज के प्रतिस्पर्धा के युग में किसी भी प्रोफेशन में सफलता हेतु सही कम्युनिकेशन स्किल्स का होना बहुत आवश्यक है.
यह बात इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राहुल तनवानी ने माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के छात्रों से कही. अपने छात्रों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट और उन्हें कम्यूनिकेशन स्किल्स की अहम् भूमिका समझाने हेतु माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ने ‘इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्सÓ पर एक सेमिनार का आयोजन किया.
डॉ. तनवानी ने छात्रों को बेसिक कम्यूनिकेशन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सही कम्युनिकेशन में शब्दों से ज्यादा सही बॉडी लैंग्वेज की अहम् भूमिका होती है, जो मुख्यत: सबकोंशियस माइंड द्वारा नियंत्रित होती है.

उन्होंने बताया कि आज के समय में स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को किसी भी विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल के ज्ञान के साथ कम्युनिकेशन स्किल्स का ज्ञान देना भी जरुरी है. रोजमर्रा कि जि़न्दगी में अपने आस-पास के व्यक्तियों से कम्युनिकेशन करते समय अगर अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दिया जाए तो थोड़ी प्रैक्टिस कर के उसे और भी बेहतर बनाया जा सकता है.
डॉ. तनवानी ने छात्रों को बॉडी लैंग्वेज के विभिन्न आयामों जैसे फेशियल एक्सप्रेशंस, आय कॉन्टेक्ट, जेस्चर, पोस्चर आदि में सही और गलत तरीकों की रोचक जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने छात्रों को अपनी बॉडी लैंग्वेज को समझने और बेहतर बनाने के विभिन्न तरीके भी बताये।


