- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपा कार्यकर्ता
इंदौर. आज लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ रन फॉर युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में एक साथ आयोजित हुआ.
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में बड़ा योगदान था. उन्होंने आजादी के लिए कढ़ा संघर्ष किया तथा आजादी मिलने तक चैन से नहीं बैठे.
देश की एकता के लिए आजादी के बाद देश की सभी छोटी-छोटी रियासतों को एक करने का बड़ा काम किया और आज इसी कारण हमारा देश टुकड़ों में नहीं बटा होकर पूरा देश अखंड भारत कहलाता है.
सरदार पटेल का जीवन कई उपलब्धियों से भरा पड़ा है उनके बारे में बताना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे लगाए। फिर सभी ने अपने निश्चित स्थान से एक साथ दौड़ प्रारंभ की.
विस 1 में बडागणपति चौराहा से टोरी कार्नर तक विधायक सुदर्शन गुप्ता, कमल वाघेला, जयदीप जैन सभी पार्षदगण एवं मंडल अध्यक्षों ने दौड़ लगाई।
विस 2 में परदेशीपूरा चौराहा से पाटनीपूरा चौराहे तक विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई.
विस 3 में संजय सेतु से सरदार पटेल प्रतिमा तक विधायक सुश्री उषा ठाकुर, जयंत भिसे, मंडल अध्यक्ष पार्षदगण एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई.
क्षेत्र कं्र 4 स्वामी विवेकानंद प्रतिमा गंगवाल बस स्टेण्ड से प्रताप प्रतिमा महूनाका चौराहा तक नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा महापौर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, जे.पी.मूलचंदानी, सोनू राठौर, घनश्याम शेर, शंकर यादव, सहित सभी पार्षद गण व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई.
क्षेत्र कं्र 5 मुसाखेडी चौराहा से शिवाजी प्रतिमा तक विधायक महेंद्र हार्डिया नगर महामंत्री मुकेश सिंह राजावत सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई,।
राऊ विधानसभा अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान रिजनल पार्क से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा भंवरकुआ तक कार्यकर्ता व आमजन दौड़ें राष्ट्रीय एकता के लिये अपनी-अपनी विधानसभा के अनुसार सभी नगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता रन फॉर युनिटी में उपस्थित थे.


