- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
हाइक पर नये एनिमेटेड स्टिकर्स के साथ त्योहारों के इस मौसम का जश्न मनायें
पारंपरिक शुभकामनाओं वाले 100 से अधिक स्टिकर्स में से चुनें
भारत के पहले देसी मैसेजिंग एप्प हाइक ने धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के लिये नये एनिमेटेड स्टिकर पैक्स लॉन्च किये हैं।
ये नये स्टिकर पैक्स त्योहारों और इससे जुड़े जश्न के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। आप अपने चैट्स को दियों और पटाखों, स्पार्कलर्स, जगमगाती रौशनी, पारंपरिक रंगोलियों, मिठाईयों और अन्य से सजा सकते हैं। इस तरह आप मौज-मस्ती और खुशी का आनंद एकसाथ दे सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को इन रंगीन एवं मजेदार स्टिकर्स के साथ शुभकामनायें दें और उनकी खुशियों को बढ़ायें।
यह पैक छह भाषाओं- अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती और भोजपुरी में उपलब्ध होगा।
यह त्योहारों के सीजन में 5 नवंबर से हाइक एप्प में उपलब्ध है। हाइक यूजर्स प्लेस्टोर और एप्पस्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
सामाजिक अभिव्यक्तियों के साधन के रूप में स्टिकर
स्टिकर हाइक की सबसे पसंदीदा सुविधाओं में से एक हैं। हाइक 40+ भाषाओं में 20,000 से ज्यादा स्टिकर्स की लाइब्रेरी उपलब्ध कराता है। इसके 500+ स्टिकर पैक्स में भारत के रंग-बिरंगे सांस्कृतिक परिदृश्य,बॉलीवुड, कॉमेडी, पर्व-त्योहार, क्रिकेट, कबड्डी, स्थानीय तकियाकलामों, अहसासों और यहां तक कि बहानों और क्षमायाचनाओं को भी दर्शाने वाली कई श्रेणियों को शामिल किया गया है। हाइक चैट पर लाजवाबटेक्स्ट-टू-स्टिकर फीचर भी है, जो आपके द्वारा टाइप किए गए किसी भी संदेश को मजेदार स्टिकर में बदल सकता है। स्टिकर बड़े अर्थपूर्ण होते हैं और आप जो महसूस करते हैं, उसे कहने का एक बढ़िया तरीका हैं।हाइक के सबसे लोकप्रिय स्टिकर प्यार, हंसी-ठहाकों और मौज-मजे को व्यक्त करते हैं। इनके बाद पसंदीदा स्टिकर्स में त्योहारों और क्षेत्रीय मामलों से जुड़े स्टिकर आते हैं। हर दिन 300 मिलियन से ज्यादा स्टिकर्सका आदान-प्रदान किया जाता है!


