- Bollywood Actors Dish the Ultimate Diwali Fashion Goals
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
- एका मोबिलिटी और ग्रुप कंपनियों ने एका ‘अविर्भाव’ में 6 नई फैक्ट्रियों का किया उद्घाटन
- Ranjha Vikram Singh Returns to Film Production with Mangalmay Salasar; Aaryaan Saxena to Write and Direct the Divine Cinematic Journey
- Abhishek Banerjee Continues His Award-Winning Run with IIFA Win for Stolen
शासकीय महाविद्यालय राऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस संपन्न
राऊ, इंदौर | शासकीय महाविद्यालय राऊ, जिला इंदौर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में डॉ. सचिन शर्मा डीसीडीसी देवी अहिल्या वि वि इन्दौर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया और सभी को एकता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होगा और युवतियों को राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह ने की। मुख्य वक्ता प्रो. मनीष महंत ने सरदार पटेल के जीवन, उनके अखंड भारत के संकल्प और युवाओं की भूमिका पर सारगर्भित प्रकाश डाला।
मंच संचालन डॉ. अनुराग सिंह राव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक डॉ. संध्या शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में रन फॉर यूनिटी, राष्ट्रीय एकता शपथ एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


