- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अच्छी स्क्रिप्ट के साथ काम करना पसंद: इशिता
इंदौर. मैं जब भी फिल्म साइन करती हूं तो स्क्रिप्ट को प्राथमिकता देती हूं. मैं हमेशा ही अच्छे डायरेक्टर और अच्छी स्क्रिप्ट के साथ काम करना पसंद करूंगी. अभी मैं कोई अच्छी लव स्टोरी करना चाहती हूं.

यह कहना है अभिनेत्री इशिता राज शर्मा का. वे शनिवार को शहर में थी. उन्होंने विराट कोहली के क्यूरेटेड लाइफस्टाइल मेन्सवेअर फैशन ब्रांड रोंग के आउटलेट का उद्घाटन किया. इशिता ने बताया कि यह स्टोर ट्रेंडी डिजाइन और क्विर्की स्टाइल के साथ मेन्सवेअर का नया कलैक्शन पेश करता है. इन डिज़ाइनों में कैजुअल और सेमी-फॉर्मल अवसरों पर पहनने योग्य टी-शर्ट, शर्ट, चीनोज, स्लिम-फिट पतलून और कैजुअल जैकट आदि शामिल हैं. यह यूथफुल ब्रांड हैं.
इशिता ने बताया कि निर्देशक लव रंजन के साथ तीन फिल्में कर चुकी हूं. शुरू की दो फिल्मों में मुझे ज्यादा पहचान तो नहीं मिली लेकिन सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद लोग मुझे पहचानने लगे हैं. मुझे देखकर लोग रिएक्ट करते हैं तो मुझे बहुत ही खुशी मिलती है.
इशिता ने कहा कि लव रंजन सर के साथ तीन फिल्में कर चुकी हूं. वो बहुत ही टेलेंटेड डायरेक्टर हैं. वो हम सभी कलाकारों को जानते हैं इसलिए उनके साथ काम करने में मजा आता है. हम जब उन्हें मिले थे तब यंग डायरेक्टर थे. वो हमारे लिए दो पार्ट प्ले करते हैं एक मेंटर का और दूसरा डायरेक्ट का. उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है. वे हमें बच्चों की तरह सिखाते हैं.
आत्मविश्वास के कारण फेस किया कैमरा
इशिता ने बताया कि एक्टिंग का मैंने सोचा नहीं था. मैं फैमेली फ्रेंड के साथ मुंबई गई थी. वह एक कांस्टिंग डायरेक्टर के कहने पर ऑडिशन देकर आई थी. जब दिल्ली गई तो मुझे फोन गया और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया. इस बात का मेरे घरवालों को भी यकीन नहीं हुआ था.
इशिता ने बताया कि मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली और ना ही एक्टिंग का कोई नॉलेज. बस मुझमें आत्मविश्वास था. उसी आत्मविश्वास के साथ मैंने कैमरे फेस किया तो मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई.


