- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओप्पो ने भारत में आर17 प्रो पेश किया
अग्रणी ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, ओप्पो इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी के साथ कलात्मक उत्पाद प्रदान करने के लिए समर्पित है। ओप्पो ने भारत में अपनी लेटेस्ट आर सीरीज़ की डिवाईस, ओप्पो आर17 प्रो के लॉन्च की घोशणा की।
सिंगापुर शंघाई और यूरोप के बाद दुनिया का पहला बाजार था, जहां आर17 सीरीज़ लॉन्च की गई। आर17 प्रो में इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी के साथ क्रांतिकारी नया ग्रेडिएंट डिज़ाईन है, जिससे यूज़र्स को उनकी दैनिक जरूरतों के अनुरूप स्मार्टफोन प्राप्त होता है।
आर17 प्रो में 6.4 इंच की स्क्रीन 19.5ः9 एफएचडी है, जो पूरी स्क्रीन के 91.5 प्रतिशत के बराबर है। इसके अलावा ओप्पो में वाटरड्रॉप स्क्रीन है। आर17 प्रो का फ्रंट कैमरा वाटर ड्रॉपलेट के बीचोंबीच स्थित है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विस्तृत स्क्रीन टू बॉडी अनुपात मिलता है।
आर17 प्रो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का उपयोग करने वाली पहली डिवाईस है। इसमें 8जीबी रैम$ 128 जीबी रोम है, जिससे इसके द्वारा बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस मिलती है।
यह डिवाईस क्वालकोम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर द्वारा पॉवर्ड है और एन्ड्रॉयड 8.1 कलर ओएस 5.2 को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें, तो आर17 प्रो के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 12 मेगापिक्सल 20 मेगापिक्सल 3डी सेंसर तथा फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।
ओप्पो आर17 का मूल्य 45,990 रु. है और यह ग्राहकों को 4 दिसंबर से प्रिऑर्डर के लिए तथा 7 दिसंबर से सेल में उपलब्ध हो जाएगा।
ओप्पो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, विल याँग ने कहा, ‘‘हमें भारत में आर सीरीज़ के प्रवेष की घोशणा करने की खुशी है। ओप्पो पर हम सदैव ऐसे उत्पादों पर विस्तृत षोध एवं विकास में संलग्न रहते हैं, जो हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करें। हम टेक्नॉलॉजी और डिज़ाईन का समावेश कर ऐसे उत्पाद बनाते हैं, जिनकी मुख्य विषेशता ‘खूबसूरती’ हो।
इसलिए हमने अपने उत्कृष्ट उत्पाद आर17 प्रो का निर्माण किया, जिसमें नई एवं सर्वश्रेष्ठ टेक्नॉलॉजी के साथ बेहतरीन डिज़ाईन भी है, जो ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी एवं अत्याधुनिक स्मार्टफोन प्रदान करता है।’’
क्रांतिकारी ग्रेडिएंट डिज़ाईन
कलात्मक स्मार्टफोन डिज़ाईन निर्मित करने की ओप्पो की डिज़ाईन फिलॉसफी का पालन करते हुए, ओप्पो निरंतर नए डिज़ाईनों के विकास में संलग्न रहता है, जो इसकी खूबसूरती एवं उन्नत क्राफ्ट्समैनशिप को बढ़ाएं। आर15 में नेबुला पर्पल के साथ शुरुआत करके, ओप्पो इस ट्रेंड की अगुवाई कर रहा है और ऐसे ग्रेडिएंट डिज़ाईन बना रहा है, जो स्मार्टफोन उद्योग में डिज़ाईन के नए ट्रेंड्स स्थापित कर दे। आर17 प्रो ने लाईट कंडेंसिंग लेयर का उपयोग कर ब्रांड-न्यू ‘थ्री-कलर एवं बाइ/क्वाड डायरेक्षन’ ग्रेडिएंट डिज़ाईन पेष किया है, जो डिवाईस की सतह पर प्रकाष को प्रवाहित करता है। भारत में भारी मांग के कारण आर17 प्रो में विभिन्न टेक्नॉलॉजिकल खूबियों का समावेश किया गया है, जो डिज़ाईन व टेक्नॉलॉजी के मामले में ग्राहकों के अनुभव को उन्नत बनाएं। यह स्मार्टफोन आकर्शक एवं बेहतरीन रंगों, जैसे रेडिएंट मिस्ट और एमराल्ड ग्रीन में आता है, तथा ग्राहकों के जीवन को जगमगाने का विकल्प प्रदान करता है।
सुगम अनुभव के लिए इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी द्वारा पॉवर्ड
आर17 में पहली बार कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। इसमें 91.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात एवं हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कठोर सतह पर औसतन 15 बार एक मीटर की ऊँचाई से गिरकर भी सुरक्षित रहता है, जो गोरिल्ला ग्लास 5 के प्रदर्शन के मुकाबले दोगुना बेहतर है।
आर17 प्रो सुपर वूक फ्लैश चार्जिंग टेक्नॉलॉजी को सपोर्ट करता है तथा यूज़र्स को सबसे सुरक्षित एवं सर्वाधिक प्रभावषाली चार्जिंग का अनुभव प्रदान करता है। ओप्पो की पेटेंटेड टेक्नॉलॉजी सुपर वूक ग्राहकों की मांग व व्यवहार का गहन अध्ययन करके विकसित की गई है। सुपर वूक फ्लैष चार्ज द्वारा ग्राहक समय की बचत कर तीव्र एवं सुरक्षित चार्जिंग कर सकते हैं तथा उन्हें बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहता। इस टेक्नॉलॉजी द्वारा आर17 प्रो यूज़र्स लगभग 10 मिनट में ही 40 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकते हैं। तीव्र, भरोसेमंद, सुरक्षित और लंबी चलने वाली चार्जिंग टेक्नॉलॉजी का ग्राहकों को ओप्पो ने यह समाधान पेश किया है।
फोन में एनएफसी वायरलेस पेमेंट भी है, जिस वजह से मोबाईल पेमेंट्स में परिवर्तन आसानी व सुविधाजनक तरीके से हो सकता है।
गुणवत्तायुक्त फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरा
जब प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी की बात आती है, तो नाईट शूटिंग स्मार्टफोन उद्योग की सबसे बड़ी समस्या है। आर17 प्रो में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, दोनों के अपग्रेड किए गए हैं, ताकि इस स्मार्टफोन द्वारा रात में भी षूट किया जा सके। आर17 प्रो में सॉफ्टवेयर स्तर का एआई अल्ट्रा-क्लियर इंजन है, जिसके द्वारा ग्राहक हाई क्वालिटी के नाईट फोटो ले सकते हैं। एआई अल्ट्रा क्लियर इंजन ओप्पो की अद्वितीय इमेज इन्हेंसिंग टेक्नॉलॉजी है, जो हार्डवेयर की सभी सीमाओं को तोड़कर अद्भुत नाईट शाट उत्पन्न कर सकती है और इमेज की सर्वश्रेश्ठ क्वालिटी प्रदान कर सकती है।
आर17 प्रो में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एफ/2.0 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स576 सेंसर है। इसमें रियल टाईम एचडीआर सपोर्ट है। आर17 प्रो 8 मिलियन अलग-अलग ब्यूटीफिकेषन स्कीम प्रदान करता है, जो पूरी दुनिया में अलग अलग यूज़र्स को समझदारी से मैच कर लेती हैं। इसके अलावा कस्टमाईज़्ड ब्यूटी मोड फ्रेम में चार अलग अलग लोगों को पहचानकर यूज़र्स को फेषियल फीचर्स एडजस्ट करने और इफेक्ट रियल टाईम में प्रिव्यू करने में समर्थ बनाता है। आर17 प्रो का रियर कैमरा 23 फोटोग्राफी मोड्स एवं 864 दृष्यों के कॉम्बिनेशंस की पहचान कर सकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लिया गया हर शाट सर्वश्रेष्ठ हो। इस फोन में एफ1.5/एफ2.4 का वैरिएबल स्मार्ट अपर्चर है, जो रोषनी के अनुसार समायोजित होकर कम एवं ज्यादा रोशनी में शार्प और स्पष्ट पिक्चर्स लेता है। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाईज़ेशन) है, जो इमेजेस को स्टेब्लाईज़ कर लम्बे समय तक एक्सपोज़र टाईम सुनिष्चित करता है, जिससे खासकर 7पी लेंस मॉड्यूल के साथ रात के समय बहुत स्पश्ट फोटोग्राफी प्राप्त होती है। इन दो खूबियों का कॉम्बिनेषन रात के समय फोटोग्राफी को ज्यादा स्पश्ट बना देता है।
एआर स्टिकर
आर17 प्रो में एआर स्टिकर हैं, जिनके द्वारा ग्राहक अपने प्रियजनों के साथ रोचक सेल्फी शेयर कर सकते हैं। ये सभी कैमरा ऐप में इन-बिल्ट हैं, इसलिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं।
हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक
यूज़र के अनुभव को बेहतर बनाते हुए हमने नई विशेषता, ‘हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक’ प्रारंभ की है। इसके द्वारा ग्राहक बिना किसी परेषानी के सुगमता से अपनी डिवाईस अनलॉक कर सकते हैं।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 710
स्नैपड्रैगन 710 नए 700-टियर पोर्टफोलियो में पहला मोबाईल प्लेटफॉर्म है, जो आज के हाई-टियर मोबाईल अनुभवों में चुनिंदा प्रीमियम-टियर विशेषताओं का समावेश करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। स्नैपड्रैगन 710 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अत्यधिक प्रभावशाली आर्किटेक्चर है। इसमें मल्टीकोर एआई इंजन और न्यूरल नेटवर्क प्रोसेसिंग क्षमताएं हैं।
कलरओएस 5.2
यह स्मार्टफोन कलरओएस 5.2 से सुसज्जित है, जो एन्ड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। इस ओएस का एक अतिरिक्त फायदा स्मार्ट बार है, जो फुल स्क्रीन मल्टीटास्किंग फंक्षन है और ग्राहकों को फुल स्क्रीन गतिविधियों जैसे गेम्स खेलने और वीडियो देखने के बीच मैसेजेस का उत्तर देने में मदद करता है।


