- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
परिवहन विभाग ने 1 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला
इंदौर. कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के निर्देशानुसार 28 जनवरी, 2019 को इंदौर में परिवहन विभाग द्वारा स्टार चौराहे पर अवैध हूटर, साइरन, अनधिकृत रूप से एवं नियम विरुध्द नंबर प्लेट के विरुध्द कार्यवाही की गई।
जिसमें 20 वाहनों पर की गई कार्यवाही से 10 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। 22 जनवरी,2019 से 28 जनवरी, 2019 तक कुल 118 वाहनों पर कार्यवाही की गई, जिसमे 3 वाहन जब्त किए गए, 15 स्कूल बसों की फिटनेस निरस्त की गई एवं हूटर, साइरन, नियम विरूद्ध नंबर प्लेटों पर की गई कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाही में 100 वाहनों के चालान बनाये गए, जिनसे कुल 1 लाख 18 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
चित्र- आरटीओ.


