- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शीत लहर का प्रकोप, सोमवार को भी रहा कोल्ड डे
इंदौर. प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसका असर शहर में भी देखने को मिल रहा है. सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा के रख दिया है. आलम यह है कि दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा रहा है. सोमवार को भी न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री रहा. ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने मंगलवार को भी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया.
उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर शहर में फिर देखने को मिल रहा है और ठंड फिर लौट आई है. उत्तर-पूर्व से आ रही सर्द हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरा के रख दिया है. दिन में भी सर्द हवाओं की चुभन महसूस हो रही है. इस कारण सोमवार को भी कोल्ड डे रहा और लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा. कई लोग तो घरों में ही दुबके रहे.
मौसम को देखते हुए सोमवार के बाद मंगलवार को भी कलेक्टर ने अवकाश घोषित कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था. वहीं अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम था. आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोत्री होगी.


