- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण समय-सीमा में निपटाने के निर्देश
इंदौर. कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीणा ने कहा कि जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन के सभी प्रकरण समय-सीमा में निराकृत कर सूचित करें।
उन्होने कहा कि जिला प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जरूरी हैं. दूर-दराज से लोग बड़ी आशा के साथ जनसुनवाई में आते है कि उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण हो जायेगा। हमें जनता की अपेक्षा में खरा उतरना है और जनता की शिकायतों का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करना हैं.
इस अवसर पर अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बताया कि विधानसभा 2018 में जिन-जिन कर्मचारियों ने काम किया था, उनके मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। जिन-जिन विभागों ने शासकीय भवन बनाने के लिए शासकीय जमीन मांगी थी, उन्हें शासकीय जमीन दे दी गई हैं। विशेषकर आदिम जाति कल्याण विभाग और सामाजिक विभाग को तीन दिन के अंतर जमीन हस्तांतरित कर दी जायेगी.
दिव्यांगों के लिए राऊ में 06 करोड़ के तीन छात्रावास बनेगें। इसके लिए जिला प्रशासन ने राऊ क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करा दी है। आवश्यक बजट प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही निमार्ण कार्य शुरू होने वाला हैं। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी और एसडीम मौजूद थे.


