- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्नूकर चैंपियनशिप में शोएब पहली बार बने राष्ट्रीय चैंपियन
इंदौर. जूनियर स्नूकर वर्ग के रोचक खिताबी मुकाबले में दिल्ली के शोएब खान ने सात फ्रेमों के संघर्ष के बाद महाराष्ट्र क्रिश गुरबक्सानी को 4-3 से मात देकर विजेता होनें का गौरव अर्जित किया। यह शोएब का पहला राष्ट्रीय खिताब है.
म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित 86 वी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत जूनियर स्नूकर वर्ग के फायनल में हर एक फ्रेम में रोचक भिडंत हुई। कभी शोएब हावी रहते तो कभी क्रिश। 6 फ्रेम तक दोनों खिलाडी 3-3 की बराबरी पर थे, अंतिम फ्रेम में शोएब ने एकाग्रता के साथ दमदार प्रदर्शन किया और बाजी 34-69, 65-30, 38-64, 60-59, 59-8, 43-74, 85-41 से अपने नाम कर ली।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हरियाणा के मेहुल सेनी ने आसानी से उ.प्र. के विश्वजीत मोहन को 3-0 से पराजित कर दिया। जूनियर स्नूकर वर्ग में 200 से अधिक खिलाडीयों की चुनौती थी, और इस इंवेट के मुकाबले लगातार चार दिन तक चले. सिनियर बिलियर्ड्स पुरूष वर्ग के मुकाबले में भी सितारा खिलाडी दमदार प्रदर्शन कर रहे है।
पीएसपीबी के रूपेश शाह ने उ.प्र. के अक्षय कुमार को 3-1 से, रेलवे के नीरज कुमार ने तमिलनाडु के डी. सुब्रमन्यम् को 3-1 से, तमिलनाडु के बी. जगदेश ने केरल के अमित शाह को 3-0 से, दिल्ली के संदिप गुलाटी ने प.बंगाल के शकिल अहमद को 3-2 से, यू.पी. के मलकित सिंह ने म.प्र. के सिद्धार्थ पाटनी को 3-0 से, कर्नाटक के डी भास्कर ने पीएसपीबी के लक्ष्मण रावत को 3-0 से, प.बंगाल के अकरम खान को महाराष्ट्र के वी. सुब्रमन्यम् को 3-1 से, पीएसपीबी के ध्वज हरिया ने प.बंगाल के आमिर हुसैन को 3-0 से तथा पीएसपीबी के आलोक कुमार ने आंध्र के आर.एस. प्रसाद को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


