- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
कारर्पोरेशन की जीत नें लकी वांडरर्स के खिलाडी चमके
इंदौर. गत दिनों रीवा में अंतर जिला कब्बडी स्पर्धा का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य की 16 श्रेष्ठ टीमां ने भाग लिया था। इस स्पर्धा में लकी वांडरर्स ने इंदौर कारर्पोरेशन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेक जिलों की टीमों को शिकस्त देते हुए पुरूष वर्ग का खिताब अपने नाम किया.
सेमीफायनल में इंदौर कारर्पोरेशन की टीम ने भोपाल को एक तरफा मुकाबले में 20 अंको से हराया. फायनल में भी कारर्पोरेशन ने अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इंदौर जिले को 22 अंको से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
लकी वांडरर्स के वैभव पुरोहित को श्रेष्ठ खिलाडी तथा सैफ अली को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला. स्पर्धा में यशवंत यादव, गणेश, दिलीप तथा विशाल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. इस सफलता पर संस्था के विश्वामित्र अवार्डी रामचंद्र पांडे, हरीश डागुर व अन्य पदाधिकारीयों ने बधाई दी.


