- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में 500 से ज्यादा डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन इंस्टॉल
डॉल्बी लैबोरेटरीज़, ने आज घोषणा की कि इसने भारत में 500 से ज्यादा डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन इंस्टॉल करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
भारतीय मल्टीप्लेक्स, जिनमें सभी 16 डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन सहित, स्वतंत्र एवं एकल स्क्रीन प्रदर्शकों तक डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन कार्निवल सिनेमा, सिनेपोलिस, आईनॉक्स सिनेमा, पीवीआर सिनेमा, एसपीई सिनेमा एवं अन्य स्वतंत्र प्रदर्शकों के सहयोग से 22 राज्यों व केंद्रशसित प्रदेशों और 143 शहरों में मौजूद हैं।
आज तक डॉल्बी एटमॉस में भारतीय स्टूडियो एवं कंटेट निर्माताओं द्वारा 17 मिक्सिंग सुविधाएं अपनाई गई हैं एवं हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में 500 से ज्यादा फीचर फिल्में रिलीज़ या घोषित की गई हैं।
सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, सिनेमा बिज़नेस ग्रुप, डॉल्बी लैबोरेटरीज़, डग डैरो ने कहा, ‘‘डॉल्बी यह उपलब्धि सिनेमा प्रदर्षकों के साथ मना रहा है, जो अपनी सिनेमा की प्रस्तुतियों को खास बनाने के लिए डॉल्बी टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर रहे हैं तथा दर्शकों को प्रीमियम अनुभव देने के डॉल्बी के उद्देश्य को साझा कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘डॉल्बी एटमॉस द्वारा आप खुद को कहानी का हिस्सा महसूस करने लगते हैं। इसके बेहतरीन, मूविंग ऑडियो के साथ ऐसा लगता है कि आवाज आपके चारों ओर प्रवाहित हो रही है, जिसकी वजह से दर्शकों को मूवी व्यूईंग का अतुलनीय और बेहद रोमांचक अनुभव मिलता है।’’
सिनेमा के दर्षकों को ऑडियो का रोचक अनुभव देने के लिए मशहूर, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो प्लेटफॉर्म, मनोरंजन में साउंड का अनुभव क्रांतिकारी बना देता है और ज्यादा प्राकृतिक एवं रियलिस्टिक साउंड-फील्ड प्रदान करता है, जो दर्शकों को जीवंत एवं संवेदी अनुभव के साथ स्टोरी में ले जाती है।
पारंपरिक चैनल बेस्ड साउंड सिस्टम्स जैसे 5.1, 7.1 और 11.1 में फिल्मनिर्माताओं को स्पीकर्स की संख्या और इसके स्थान के बारे में सोचना पड़ता था, लेकिन डॉल्बी एटमॉस के द्वारा वो बड़ी आसानी से यह तय कर सकते हैं कि सिनेमा स्पेस में हर साउंड कहां रखी जानी चाहिए और कहां से बहनी चाहिए, ताकि दर्शकों को फिल्म देखते हुए यही अनुभव हो कि वो उसका हिस्सा हैं। दर्शक अपने नज़दीकी किसी भी डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन पर अत्याधुनिक ऑडियो का अनुभव ले सकते हैं।
भारत में सर्वोच्च सिनेमा डॉल्बी को मूवी उद्योग एवं मनोरंजन के प्रशंसकों के लिए हासिल की गई इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।
पीवीआर सिनेमा के चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, गौतम दत्ता ने कहा, ‘‘पीवीआर सिनेमा डॉल्बी को यह उपलब्धि हासिल करने की बधाई देता है। यह इनोवेशन एवं उत्कृष्टता का प्रमाण है। हम अग्रणी कॉन्सेप्ट एवं उन्नत समाधानों द्वारा भारत में सिनेमा देखने का अनुभव परिवर्तित करने के लिए अपने सहयोग को महत्व देते हैं। हम ज्यादा एफिशियंस एवं प्रभावी अभियानों द्वारा मूवी एंटरटेनमेंट को समावेशी व सतत बनाने पर अपना फोकस मजबूत कर रहे हैं।’’
आलोक टंडन, चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, आईनॉक्स सिनेमा ने कहा, ‘‘मैं रिकॉर्ड समय में यह उपलब्धि पूरी करने के लिए डॉल्बी को बधाई देता हूँ। डॉल्बी एटमॉस को हमारे प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। यह रोचक साउंड टेक्नॉलॉजी हमें अपनी प्रस्तुतियों को खास बनाने में मदद करेगी और इसने टिकट के मूल्य की दृष्टि से भी हमें फायदा पहुंचाया है।’’
एसपीआई सिनेमा के प्रेसिडेंट, स्वरूप रेड्डी ने कहा, ‘‘टीम को भारत में 500 डॉल्बी एटमॉस स्क्रीन तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने की बधाई। एसपीआई सिनेमा को हमारे सिनेमा में अत्याधुनिक डॉल्बी एटमॉस टेक्नॉलॉजी पेश करने पर गर्व है और हम आने वाले सालों में यह सहयोग मजबूत करने के लिए आषान्वित हैं।’’
शशांक रायज़ादा, डायरेक्टर, डिलाईट सिनेमा ने कहा, ‘‘डॉल्बी ने हमें डॉल्बी एटमॉस के साथ इस युग के मूवी-दर्शकों के लिए सिंगल थिएटर अनुभव को परिभाशित करने में मदद की। यह उपलब्धि कोई सामान्य नहीं और हम इस उपलब्धि के लिए डॉल्बी को बधाई देते हैं। हमारा प्रयास है कि हम एक समान सोच वाले साझेदारों के साथ अपना सहयोग जारी रखें, जो सदैव हमारे दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के माध्यम तलाशते हैं।’’


