- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब मुंबई की स्लम से प्रभावित हुई “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” की टीम!
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” की अधिकतम शूटिंग मुंबई के स्लम में की गयी है। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा रिलीज की गई फ़िल्म की एक मेकिंग वीडियो के जरिये शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों का जिक्र किया था।
स्लम में शूटिंग शुरू करने से पहले हर किसी को यहीं लग रहा था कि वहां की स्थिति बुरी होगी और सुविधाओं की कमी होगी जिससे उन्हें शूटिंग में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
लेकिन जब टीम असली लोकेशन पर पहुंची तो उनका यह भ्रम टूट गया क्योंकि उनकी उपेक्षा अनुसार यह स्लम काफ़ी साफ़ सुथरी थी और वह इससे काफ़ी प्रभावित हो गए थे।
स्लम में मौजूदा घर साफ़-सुथरे होने के कारण फ़िल्म की टीम ने वहाँ एक घर किराए पर ले लिए था जिसका इस्तेमाल वहाँ रहने और आराम करने के लिए किया जाता था।
फ़िल्म की कहानी स्वच्छता पर आधारित है और ऐसे में मुंबई की बस्ती में स्वच्छता देख कर फ़िल्म की संपूर्ण टीम अभिभूत महसूस कर रही थी।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर में छोटे कान्हू की यात्रा को दिखाया गया है जो अपनी माँ की सुरक्षा के लिए शौचालय बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए तैयार है, और यह संघर्ष देश के प्रधान मंत्री तक पहुंच जाता है।
इसमें स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली वास्तविक समस्या भी दर्शाई गई है। खुले में शौच और स्वच्छता की समस्या को यथार्थवादी स्पर्श के साथ दिखाया गया है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया अल्बिज़ुरी और नचिकेत पूर्णापत्रे फ़िल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है।
डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन) और पीवीआर सिनेमा प्रस्तुत करते है राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” जो 15 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।


