- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
“सुपर 30” की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन अपने साथ रखते थे एक गमछा!
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी प्रत्येक फ़िल्म में विभिन्न किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते है। अपने किरदार को निभाने के लिए अभिनेता खूब मेहनत करते है और हर बार प्रशंसकों को अचंभित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।
ऋतिक अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30” में एक ओर दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। फ़िल्म से रिलीज हुए उनके लुक ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।
वही, अभिनेता इस किरदार में ढलने के लिए हमेशा अपने साथ एक गमछा रखते थे जो उन्हें इस किरदार में ढलने के लिए मदद करता था।
अभिनेता फ़िल्म “सुपर 30” में एक बिहारी किरदार निभा रहे है, ऐसे में गमछा उनके किरदार का अभिन्न हिस्सा है और इसिलए ऋतिक अक्सर अपने पास गमछा रखा करते थे जिससे उन्हें किरदार का सार पकड़ने में मदद मिलती थी।
सुपर 30 में ऋतिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।
सहायक कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ सुपर 30 में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
ऋतिक रोशन अभिनीत यह फ़िल्म 26 जुलाई, 2019 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


