- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
शिवांगी जोशी ने अपनी कजिन मिष्टी से कराया परिचय
स्टारप्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ अपने सितारों की सजावट और कहानी के साथ पहले ही ध्यान खींच रहा है। इस चैनल के सबसे लंबे चलने वाले शो, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्पिन ऑफ होने के कारण, नायरा का किरदार निभा रहीं, अभिनेत्री शिवांगी जोशी अपनी कजिन मिष्टी को मिलवाने के लिये बेहद उत्साहित हैं। मिष्टी की भूमिका निभा रहीं, रिया शर्मा उस शो की विरासत को आगे बढ़ाने के लिये तैयार हैं, जिसने दर्शकों के दिलों में एक स्थायी जगह बनायी है।
शिवांगी कहती हैं, ‘’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इस इंडस्ट्री में मुझे पहचान दिलायी है। मुझे नायरा का किरदार निभाने का मौका मिला है, जोकि ना केवल एक किरदार है, बल्कि घर-घर में मशहूर हो चुका है। मैं दर्शकों की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने नायरा को अपना इतना प्यार और सराहना दी है तथा उतार-चढ़ाव भरे सफर में काफी सपोर्ट किया है।
यही विरासत नायरा की कजिन मिष्टी को दे रही हूं, मैं उसे इस नये सफर के लिये शुभकामनाएं देती हूं, जिसकी वह शुरुआत करने वाली है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसे वही प्यार और सराहना देंगे जो उन्होंने नायरा को दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि रिया, मिष्टी के किरदार में दर्शकों को जरूर चौंकायेंगी।‘’
मिष्टी की भूमिका निभाने के लिये उत्सुक, अभिनेत्री रिया शर्मा ने कहा, ‘’इस शो का हिस्सा बनने के लिये मैं बेहद उत्सुक हूं, क्योंकि यह एक समृद्ध और खुशहाल परंपरा है। एक अनूठा, सिंपल किरदार होने के बावजूद इसकी स्क्रिप्ट दिलचस्प है और इसमें बेहतरीन कलाकार हैं। मैं हमेशा ही कुछ अलग और दिलचस्प करने की तलाश में रहती हूं और मिष्टी का किरदार उन किरदारों से बहुत ही नया तथा अलग है, जोकि पहले मैंने परदे पर निभाये हैं। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है कि मुझे मिष्टी की भूमिका निभाने का मौका मिला है और उम्मीद करती हूं कि दर्शक परदे पर मेरी परफॉर्मेंस देखने में उतना ही मजा आयेगा, जितना कि मुझे इसकी शूटिंग करने में आ रहा है।‘’
दर्शकों को एक बिलकुल ही नई कहानी और कॉन्सेप्ट देखने का मौका मिलेगा, जोकि उन्हें हर रात अपने टेलीविजन स्क्रीन के सामने से नजरें हटाने नहीं देगा!’’


