- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नोटबुक के नए सॉन्ग “मैं तेरे” में सलमान खान बिखेरेंगे अपना जादू , टीज़र हुआ रिलीज!
नोटबुक के आगामी गीत “मैं तेरे” ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है क्योंकि इस गाने को न सिर्फ़ सलमान खान ने अपनी आवाज़ दी है, बल्कि इस गाने को सलमान खान पर फ़िल्माया भी गया है। इस डबल बोनान्जा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।
अपने पहले गानों के साथ धूम मचाने के बाद, सलमान खान अब अपने आगामी गीत के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
निर्माताओं ने फिल्म के चौथे गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसके बाद जनता के बीच उत्साह की एक लहर देखने मिल रही है।
मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज़ दी है और संगीत विशाल मिश्रा द्वारा रचित है।
जब से सलमान खान ने दो नए कलाकार जहीर इकबाल और प्रनूतन द्वारा अभिनीत नोटबुक की घोषणा की है, फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है।
नोटबुक के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस विशेष गाने की घोषणा करते हुए लिखा,” This song just got more romantic! Stay tuned, the 4th song of #Notebook, #MainTaare coming in just 2 days. @BeingSalmanKhan @pranutanbahl @iamzahero @nitinrkakkar @Cine1Studios @muradkhetani @ashwinvarde @VishalMMishra @manojmuntashir @HaiderKhanMe @TSeries @ItsBhushanKumar”.
इससे पहले, प्रणुतन और ज़हीर इकबाल अभिनीत नोटबुक के तीन गीत नहीं लगदा, लैला और बुमरो को जनता द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि गानों ने सेलेब्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है।
इससे पहले, सलमान खान ने एक भव्य लॉन्च में नोटबुक के ट्रेलर रिलीज किया था जिसे जनता जनार्दन द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित “नोटबुक” दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?
नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


