- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लाइव डेमो में बनाया लैंडस्केप और दिए टिप्स
फाइंड योर एक्सप्रेशन ” कार्यक्रम का आयोजन क्रिएट स्टोरीज द्वारा सांवेर रोड स्तिथ देहली पब्लिक एलीमेंट्री स्कूल में किया गया.
दीपक शर्मा ने बताया की इस आर्ट वर्कशॉप का उद्देश्य था की जो बच्चे कला में आगे बढ़ना चाह्रते है वे आर्ट्स के बारे में कुछ बेसिक चीज़े जान सके और सीख सके | इस खास मौके पर शहर के वरिष्ठ आर्टिस्ट शंकर शिंदे ने बच्चो से चर्चा की एवं उन्होंने एक लैंडस्केप बनाकर दिखाया और उसकी बारीकियां समझाई |
उन्होंने कहा की प्रकृति का हर रंग एक नई तस्वीर बनता है | इस तस्वीर को देखने के लिए सबसे पहले हमे हर रंग को देखना और समझना होता है | जब हम रंग की बात करते है तो हमे लगता है लाल , पीला, नीला रंग होते है, प्राइमरी और सेकेंडरी में बस इनके मिक्स जैसे ऑरेंज , हरा , पर्पल आदि | पर जब हम हमारे आस पास देखकर लैंडस्केप को ओब्सर्व करते है , तब हमे बड़ी परेशानी आती है शेड्स में |
शेड्स को समझने के लिए हमे हर रंग के अलग अलग भाव यानी शेड्स को देखना और समझना होता है | जैसे एक नदी जब बहती है तब उसका भाव देखने के लिए हमे कहीं हल्का और कहीं गहरा रंग करना होता है | वैसे ही पेड़ की पत्तियों का रंग ऊपर सूरज की किरणों से हल्का दिखता है | ये सब हमारे सिंपल लैंडस्केप को रीयलिस्टिक बनाते है | अब रही बात सिंपल लैंडस्केप बनाने की तो हमे सिंपल व्यू से चालू करना चाहिए जहाँ हमारे लैंडस्केप में कम एलिमेंट्स हों |
कुछ स्टेप्स –
· पहले अपने कैनवास या शीट को डिवाइड करिए , ज़मीन , आसमान और कलर वेरिएंट में |
· बैकग्राउंड के लिए बेसिक कलर दे दीजिये जैसे आसमान को ब्लू और ज़मीन को डार्क ग्रीन |
· कुछ शेड्स डालने के लिए सेकंड लेयर पे पतले ब्रश से लाइटर शेड्स दीजिये |
· धीरे धीरे ऊपर जो पास देखने वाले एलिमेंट्स हैं जैसे पेड़, पक्षी आदि बनाइये |
· फाइनल टच में लाइट का ध्यान रखें और आउटलाइन का |
अपना ब्रश , प्लेट और अन्य बेसिक चीज़े हमेशा वही यूज़ करिए जो करते आये है क्यूंकि उसमे आपका हाथ जमा हुआ है बार बार नया और अलग अलग इस्तमाल करने से हाथ नही जम पायेगा जो की आज के युवा सबसे बड़ी गलती बार बार ब्रश और बेसिक आर्ट मटेरियल बदल के करते है | अपने पास कम से कम 3 साइज़ के ब्रश रखें |
एक पतला जो आपको फाइन लाइन्स और शेड्स में मदद करे , एक बड़ा जो बेस को स्मूथ बनाने में काम आये और एक मीडियम जिससे आप बड़े एलिमेंट्स आसानी से बना पाएं | शेड्स बनाते समय जितना ज़रुरत हो उतने पानी का इस्तमाल करे क्यूंकि ज्यदा पानी से कलर फ़ैल जाता है | हमेशा ध्यान रखे बनाते समय और सावधानी बरतें |


